Paris Olympics 2024 Day 13 Full Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 13वां दिन है। करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें आज नीरज चोपड़ा पर रहने वाली हैं। नीरज चोपड़ा आज जेवलिन थ्रो के फाइनल में एक्शन में होंगे। एक बार फिर से अब नीरज चोपड़ा से ही गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा आज इतिहास दोहरा सकते हैं। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम भी ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलने वाली है। भारतीय हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला स्पेन से होने वाला है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में जर्मनी के साथ हुआ था। जिसमें टीम इंडिया को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया से भारतीय फैंस को ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है।

यहां देखें पेरिस ओलंपिक में आज भारत का पूरा शेड्यूल

गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले राउंड 2: अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12:30 बजे) महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड (हीट 1): ज्योति याराजी (दोपहर 2:05 बजे) ये भी पढ़ें:- अलविदा कुश्ती, Vinesh Phogat के संन्यास लेते ही सोशल मीडिया पर फैंस का सैलाब, बोले – आप पर हमें गर्व

कुश्ती

पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16: अमन सेहरावत (दोपहर 2:30 बजे) महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16: अंशु मलिक (दोपहर 2:30 बजे) ये भी पढ़ें:- ‘विनेश आप हारी नहीं, हराया गया है…’ फोगाट के कुश्ती से संन्यास के ऐलान पर बजरंग पूनिया का बयान

हॉकी

पुरुषों का कांस्य पदक मैच: भारत बनाम स्पेन (शाम 5:30 बजे)

जेवलिन

पुरुष भाला फेंक फाइनल: नीरज चोपड़ा (रात 11:55 बजे) ये भी पढ़ें:- ‘मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई…’ विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान