Manu Bhaker in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर को एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। ये सम्मान उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से देने की तैयारी है। मनु भाकर ने भारत के लिए शूटिंग की स्पर्धा में 2 कांस्य पदक जीता था। वह, तीसरा मेडल जीतने से मामूली अंतर से चूक गईं थीं।
कौन सा मिलेगा सम्मान
भारत के लिए इस ओलंपिक में 2 कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को भारतीय ओलंपिक संघ बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ओलंपिक संघ ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक-2024 के समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक के रूप में चुन लिया है। जबकि, पुरुष ध्वजवाहक के नाम पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।
कब होगा समापन समारोह
पेरिस ओलंपिक-2024 का समापन समारोह 11 अगस्त को होगा। इसमें मनु भाकर ध्वजवाहक बनकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ सकती हैं। जबकि, इससे पहले उद्घाटन समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और शरत कमाल ने ध्वजवाहक बनकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
इस ओलंपिक में जीते 2 मेडल
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता था और भारत का अंक तालिका में खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ इसी स्पर्धा की मिश्रित टीम इवेंट में भी कांस्य पदक जीता था। हालांकि, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वह चौथे स्थान पर रहीं थीं और एक और कीर्तिमान स्थापित करने से चूक गईं थीं।
भारत की पहली एथलीट
मनु भाकर आजाद भारत की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में भारत के लिए 2 पदक जीते हैं। इससे पहले 1900 के ओलंपिक में नॉर्मन प्रिचर्ड ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक के एक ही संस्करण में 2 पदक जीता था। नॉर्मन प्रिचर्ड ने एथलेटिक्स की 200 मीटर और बाधा दौड़ में रजत पदक जीता था।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड; बने मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर
ये भी पढ़ें:- पेश से डॉक्टर, स्कूल से है दोस्ती; कौन हैं Aneeshya? गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी स्टिक पर लिखाया है जिसका नाम
ये भी पढ़ें:- पीआर श्रीजेश ने गोलपोस्ट को बनाया ‘अभेद किला’, गोल करने में छूटे इंग्लैंड के खिलाड़ी पसीने, देखें Video
संबंधित खबरें
क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
5 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
5 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
6 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
6 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
7 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
7 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
8 hrs agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines