Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस बार भारत की तरफ से 117 एथलीट ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। इसी बीच बीसीसीआई ने इन एथलीटों के लिए खजाना खोल दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर 8.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
जय शाह ने किया ये बड़ा ऐलान
पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर जय शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों को सपोर्ट करेगी। हम अभियान के लिए आईओए को 8।5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं। हम अपने पूरे दल को शुभकामनाएं देते हैं। भारत को गौरवान्वित करें! जय हिन्द।
6 जुलाई को होगी ओपनिंग सेरेमनी
खेला का महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू हो जाएगा और 11 अगस्त तक चलेगा। ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी, जबकि क्लोजिंग सेरेमनी 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। हालांकि कुछ खेलों की शुरुआत 24 जुलाई से ही हो जाएगी।
इस बार ओपनिंग सेरेमनी ‘सीन नदी’ के जार्डिन्स डु ट्रोकाडेरो में होगी। ये पहली बार होगा जब ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम में नहीं हो रही है। पेरिस ओलंपिक 2024 इस परंपरा को तोड़ा गया है। भारत की नजर इस बार पदकों की संख्या को दहाई अंक के आंकड़े तक पहुंचाने पर है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ परेशान किया था। तब भारत ने एक गोल्ड सहित 7 पदक जीते थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे के लिए मिला नया बॉलिंग कोच
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा की फिटनेस को लेकर कोच बार्टोनिट्ज ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
14 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
18 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines