Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को स्टेड डी फ्रांस में आयोजित जैवलिन थ्रो के क्वालिफायर में नीरज ने 89.34 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और शीर्ष पर रहे। यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो है। नीरज चोपड़ा ने 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ओलंपिक में गोल्ड की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर नीरज गोल्ड जीतते हैं तो वे लगातार दो गोल्ड जीतने वाले दुनिया के पांचवें जैवलिन थ्रोअर बन सकते हैं। दूसरी ओर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी 88.63 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
अरशद ने लगाया 86.59 मीटर का थ्रो
नीरज के साथ ही उनके पाकिस्तानी दोस्त अरशद नदीम ने भी क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है। राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद ने क्वालिफायर में 86.59 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। वह 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब भारत-पाकिस्तान की फाइनल में एक बार फिर टक्कर होगी।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: फुटपाथ पर बिताई रात..सिस्टम से किए दो-दो हाथ; अब विनेश फोगाट ने पेरिस में रचा इतिहास
पाकिस्तान ने 32 साल से नहीं जीता एक भी मेडल
अरशद ने पाकिस्तान के लिए भी मेडल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने इस ओलंपिक में अब तक एक भी मेडल नहीं जीता है। यहां तक कि उसका लास्ट मेडल 1992 में आया था। इस तरह पाकिस्तान 32 साल से ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाया है। अरशद नदीम ये सूखा खत्म कर इतिहास रच सकते हैं। पिछले ओलंपिक में भी पड़ोसी देशों के दोनों एथलीट फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि अरशद मेडल जीतने से चूक गए। पाकिस्तान ने अब तक हॉकी में 8 ओलंपिक मेडल जीते हैं। जबकि रेसलिंग में मोहम्मद बशीर (1960 रोम) और बॉक्सिंग में हुसैन शाह (1988 सियोल) ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
पिछले ओलंपिक में क्या रहा था हाल?
नीरज की तरह अरशद नदीम ने भी टोक्यो ओलंपिक्स के फाइनल में क्वालीफाई किया था। हालांकि अरशद को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। अरशद 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। बता दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका था। नीरज ने इस बार इससे काफी ज्यादा दूरी का थ्रो लगाया है। जिससे एक बार फिर गोल्ड की उम्मीदें जाग गई हैं। इन खिलाड़ियों को फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। वेबर ने पहले ही प्रयास में 87.76 मीटर की दूरी दर्ज कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेरिस में भी आएगा सोना! नीरज ने पहले ही शॉट में कर दिया कमाल
वहीं चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने 85.63 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह पक्की की है। वालडेज टोक्यो ओलंपिक्स के सिल्वर मेडलिस्ट हैं। 2013 के वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विटेजस्लाव वेसेली ने पिछले ही महीने संन्यास का ऐलान किया था। इसलिए वे इस बार इस प्रतियोगिता में नहीं हैं। बता दें कि फाइनल में जगह बनाने वाले एथलीट्स को 84 मीटर की कम से कम दूरी तय करनी थी। जैवलिन थ्रो का फाइनल 8 अगस्त को रात 11:55 बजे होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: DRS विवाद पर कोहली और जयसूर्या में लंबी बातचीत, सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
17 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines