Paris Olympics 2024 Antim Panghal Match: पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जलवा देखने को मिला। विनेश ने 11वें दिन 50 किग्रा भारवर्ग में महिलाओं के मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब विनेश ने भारत के लिए एक पदक भी पक्का कर दिया। ये पदल सिल्वर भी हो सकता है और गोल्ड भी। अगर फाइनल में विनेश जीत जाती हैं तो गोल्ड मेडल उनके नाम होगा, वहीं अगर फाइनल में विनेश को हार का सामना करना पड़ता है तो उनको सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा।
लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस को उनसे गोल्ड मेडल की ही उम्मीद है। वहीं आज पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन भारत की दूसरी महिला पहलवान अपना दमखम दिखाने वाली है। जी हां हम बात कर रहे हैं अंतिम पंघाल की। जो आज एक्शन में होने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘बचपन में पिता को खोया, कैंसर पीड़ित मां को समाज ने मारे थे ताने..’ विनेश फोगाट ऐसे बनीं पहलवान
कब और किसके साथ होगा मुकाबला
पेरिस ओलंपिक में आज महिलाओं के 53 किग्रा मुकाबले में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल का मुकाबला तुर्की का जेनेप येटगिल से होने वाला है। ये प्री क्वार्टर फाइनल मैच होगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा। पंघाल का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार है। जिसके चलते अब उनको भी मेडल जीतने का दावेदार माना जा रहा है। पंघाल जूनियर विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पंघाल ने पेरिस कोटा हासिल किया था।
विनेश फोगाट भी एक्शन में होंगी
पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन विनेश फोगाट में एक्शन में होने वाली है। 11वें दिन विनेश ने क्यूबा की पहलवान को सेमीफाइनल में हराने के बाद फाइनल में जगह बनाई थी। जिसके बाद विनेश का फाइनल मुकाबला रात 12:20 बजे होगा। अब करोड़ों फैंस की नजरें विनेश फोगाट पर टिकी हैं। विनेश ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं। अब विनेश की भी नजरें अपने पहले ओलंपिक मेडल पर होंगी।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: 3 वीडियो में देखें विनेश फोगाट के तगड़े दांव, ऐसे फाइनल में पहुंचीं भारत की ‘शेरनी’
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines