हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुशी पर लगी नजर! पदक जीतने के बाद भी खिलाड़ी ने लगाई ऐसी छलांग, टूटा कंधा

Paris Olampics 2024: ओलंपिक में पदक जीतने के बाद हर खिलाड़ी अपनी तरह से अपना सेलिब्रेशन मनाते हैं. इसी बीच एक एथलीट सेलिब्रेशन के दौरान ही अपना कंधा चोटिल कर बैठा।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदक जीतना हर खिलाड़ी के लिए एक सपना होता है। कई बार पदक जीतने के बाद खिलाड़ी सेलिब्रेशन में काफी ज्यादा उत्साहित नजर आते हैं। मोल्दोवा के जूडो खिलाड़ी आदिल उस्मानोव (Adil Osmanov) ने भी कुछ ऐसा ही किया, लेकिन उनका ये सेलिब्रेशन ज्यादा देर तक नहीं चल सका। इस सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने अपना कंधा चोटिल कर लिया था।

खुशी में नहीं रहा दर्द का एहसास

इटली के मैनुअल लोम्बार्डो (Manuel Lombardo) को हराने के बाद वो बहुत तेजी से तेजी से उछाले और घुटने पर बैठ गए। इस दौरान उनके कंधा डिस्लोकेट हो गया। तुरंत उन्होंने अपने दूसरे हाथ से अपने कंधे को संभालने की कोशिश की। हालांकि इसके बाद उन्हें मेडिकल केयर दी गई। मेडिकल केयर के बाद वो मेडल सेरेमनी में शामिल हो पाए। उन्होंने और जापान के सोइची हाशिमोटो ने जूडो 73 किग्रा में कांस्य पदक जीता है। अजरबैजान के हिदायत हेयारोव ने गोल्ड और फ्रांस के जोन-बेंजामिन गाबा ने सिल्वर मेडल जीता।

विज्ञापन

 

अपनी इंजरी को लेकर उन्होंने कही ये बात

मैच के बाद आदिल ने बताया था कि उन्हें पेरिस ओलंपिक से पहले डॉक्टर्स ने कंधे की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। वो इस मैच के दौरान भी दिक्कत महसूस कर रहे थे। अपनी चोट को लेकर उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए मुश्किल था। वार्म अप के दौरान भी मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। लेकिन पहले भी मैच भी इंजरी से जूझते हुए मेडल हासिल कर चुका हूं। मेरे पास पीछे हटने का कोई विकल्प ही नहीं था।

विज्ञापन

पिता को समर्पित किया पदक

अपने पिता को पदक समर्पित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता ओलंपिक में जगह बनाना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने मेरे लिए यही सपना देखा था। मेरी जीत के बाद आज मेरे पिता का भी सपना पूरा हो गया है।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट 

ये भी पढ़ें:  Paris Olympics में आज भारत जीत सकता है 3 पदक, यहां देखिए छठवें दिन का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola