हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Paralympics 2024: पैरा शटलर सुकांत कदम, तरुण और सुहास ने पेरिस पैरालंपिक में बनाई जगह

Paralympics 2024: पैरा-शटलर सुकांत कदम तरुण और सुहास ने पेरिस में आगामी पैरालिंपिक खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। पिछले कुछ सालों में सुकांत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और देश के लिए पदक जीते हैं।

विज्ञापन
28 अगस्त से शुरू होंगे पैरालंपिक खेल। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Paralympics 2024: पैरालंपिक खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर तक पेरिस में होंगे। शीर्ष भारतीय पैरा-शटलर सुकांत कदम तरुण और सुहास ने पेरिस में आगामी पैरालंपिक खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वह पहली बार मेगा इवेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे और पुरुषों की एसएल 4 श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। SL4 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के एक तरफ, दोनों पैरों में निचले स्तर पर मूवमेंट प्रभावित होता है।

सुकांत का प्रदर्शन उम्दा रहा है

पिछले कुछ सालों में सुकांत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और देश के लिए पदक जीते हैं। एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उन्हें पैरालंपिक में पहली बार जगह मिली है। कदम ने कहा कि वह हाइएस्ट लेवल पर पदक जीतने और देश को गौरवान्वित करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है, मैंने पैरालंपिक में क्वालीफाई करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। यह सपने का अंत नहीं है। मैं मेडल जीतना और भारत को गौरवान्वित करना मैं चाहूंगा।” शटलर फिलहाल पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए बहरीन में हैं।

निषाद कुमार ने जीता मेडल

ऊंची कूद के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने भारत के लिए रविवार को मेडल अपने नाम किया। जापान के कोबे 2024 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन सिल्वर मेडल और प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। टोक्यो पैरालंपिक के सिल्वर मेडल विनर निषाद ने मेंस हाई जंप टी47 फाइनल में 1.99 मीटर के प्रदर्शन से दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: चेन्नई के फैंस के साथ बेंगलुरु के प्रशंसकों ने की बदतमीजी, बचाव में उतरी पुलिस

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: मोहम्मद शमी ने धोनी के फैसले पर उठाए सवाल, बोले- CSK कर जाती क्वालीफाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें