हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान की टी20 कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने संकेत दिया है कि सलमान अली आगा की जगह साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान बन सकते हैं.

विज्ञापन
सलमान आगा से छिन सकती है कप्तानी (PIC Credit - AI)

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता. हाल ही में इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए अचानक 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था. इसके साथ टीम के हेड कोच और बॉलिंग कोच को भी उनके पद से हटा दिया गया. वहीं, अब पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो सकता है. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने संकेत दिया है कि सलमान अली आगा की जगह साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान बन सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिबजादा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

साहिबजादा फरहान बन सकते हैं पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शर्मनाक हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए साहिबजादा फरहान को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पाकिस्तान की टीम 28 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल में अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी. इससे पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने संकेत दिया है कि साहिबजादा एशियन गेम्स के बाद फुल टाइम टी20 कप्तान बन सकते हैं.

हेसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “साहिबजादा फरहान के लिए एशियन गेम्स में कप्तानी का अनुभव हासिल करने का अच्छा मौका है. आगे वह टी20 कप्तान होंगे, इसका फैसला सिलेक्शन कमेटी और PCB चेयरमैन लेंगे.” वहीं, पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए साहिबजादा को पाकिस्तान का T20I कप्तान बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘भारत की बराबरी करना हमारी…’ टीम इंडिया की तारीफ में पाकिस्तान के हेड कोच ने पढ़े कसीदे, मानी बादशाहत

सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान का बुरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद से ही सलमान अली आगा की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है. सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस दौरान पाकिस्तान को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार भी मिली.

विज्ञापन

वहीं, सलमान ने PSL 2026 में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाने के बाद टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट छोड़कर लंबे फॉर्मेट पर फोकस देने के संकेत दिया है. वह इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान वापस बुलाए जाने वाले 7 खिलाड़ियों में शामिल थे. अब उनके हाथ से टी20 टीम की कप्तानी भी जाती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव नंबर 3… मोहम्मद कैफ ने Asian Games के लिए बनाई टीम इंडिया की अनोखी प्लेइंग 11



विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola