Pakistan Player Died: पाकिस्तान की खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मैच के दौरान ही एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की मौत हो गई है। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लगी और वह गिर पड़े। फिर वह उठ ही नहीं पाए। उन्हें फौरन उठाकर अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। वह एक शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन मैच के बीच ही इस कदर मौत होने से सन्नाटा फैल गया है। यहां जानें कौन हैं ये खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट, मिस कर सकते हैं प्रैक्टिस सेशन! क्या है कारण?
किस मैच के दौरान हुई खिलाड़ी की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला जूडो खिलाड़ी फिजा शेर अली मैच खेल रहीं थी। उन्होंने मर्दन में एक यूथ टैलेंट हंट मुकाबले में हिस्सा लिया था। इसी दौरान 44 किग्रा वर्ग की मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लग गई। चोट लगते ही जूडो खिलाड़ी नीचे गिर पड़ीं। फिर वह खुद से नहीं उठी, तो साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाना चाहा, तो वह होश में नहीं थीं। इससे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाकी लोग भी चिंतित हो गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, खिलाड़ी को अचानक क्या हो गया। तभी उन्हें उठाकर फौरन अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में होगा नया कारनामा, 2 दिन के अंदर ये खिलाड़ी खेलेंगे अपना-अपना 100वां टेस्ट
फेडरेशन अधिकारी ने दिया बयान
पाकिस्तान जूडो फेडरेशन के एक अधिकारी ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि छात्रा ग्रेजुएशन की पहली वर्ष में पढ़ाई करती थीं। वह इस खेल में नई आईं थी। उन्हें ट्रायल देने के लिए मर्दन बुलाया गया था। खिलाड़ी फिजा मैच के दौरान सिर में चोट लगते ही नीचे गिर पड़ीं फिर उठ नहीं पाईं। अधिकारी ने आगे कहा कि खिलाड़ी को कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार दिया गया, फिर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें:- ‘भारत में फुटबॉल का घर’! 1600 से अधिक मैचों का एक्शन, कहां होगा UEFA Leagues का प्रसारण?
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि आज से कुछ दिन पहले भी कराची की एक 16 वर्षीय महिला टेनिस खिलाड़ी की मौत हो गई थी। उनकी मौत आईटीएफ जूनियर टूर्नामेंट मैच में हिस्सा लेने के बाद हुई थी। बाद में पता चला कि वह हृदय रोग से संदिग्ध थी, इसी कारण से उनकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines