Aamer Sohail vs Venkatesh Prasad: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार आमिर सोहेल आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। 14 सितंबर 1966 में जन्मे सोहेल ने पाकिस्तान के लिए कई यादगार पारियां खेली है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका को पाकिस्तान भूल नहीं सकता है। हालांकि अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए विरोधी गेंदबाजों पर बरसने वाले आमिर सोहेल को एक बार पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद से पंगा लेना भारी पड़ गया था। प्रसाद ने उन्हें औकात दिखाते हुए पवेलियन लौटाया था।
आमिर सोहेल और वेंकटेश प्रसाद के बीच हुई थी गरमा-गरमी
विश्व कप 1996 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे आमिर सोहेल और सईद अवनर ने पाकिस्तान को धुआंधार शुरुआत दिलाई। हालांकि 84 रन के स्कोर पर जवागल श्रीनाथ ने सईद अनवर को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी आमिर सोहेल एक तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी के 15वें ओवर में आमिर सोहेल ने प्रसाद को अपना निशाना बनाया। ओवर की 5वीं गेंद पर आमिर ने चौके मारकर प्रसाद को उंगली दिखाई और हर गेंद को इसी अंजाम तक पहुंचाने का इशारा दिया।
प्रसाद ने उस वक्त कुछ नहीं बोला और अपने ओवर की अंतिम गेंद फेंकने के लिए रनअप पर चले गए। हालांकि इस गेंद पर प्रसाद ने कमाल की इनस्विंग गेंद डाली और एक बार फिर से बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आमिर सोहेल क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद प्रसाद ने बेहतरीन अंदाज में जश्न मनाया और इशारो ही इशारो में आमिर को पवेलियन जाने का रास्ता दिखा दिया।
वेंकटेश प्रसाद ने झटके थे तीन विकेट
इस मैच में वेंकटेश प्रसाद ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए पाकिस्तान के 3 मुख्य बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। उनके दम पर भारतीय टीम ने मुकाबला जीत लिया था। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। प्रसाद का ये स्पेल आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 287/8 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू ने 115 गेंद में 93 रन तो सचिन तेंदुलकर ने 59 गेंद में 31 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा अजय जडेजा ने 25 गेंद में 45 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 248 रन ही बना सकी। भारत ने ये मैच 39 रनों से जीता था।
आमिर सोहेल के करियर पर एक नजर
58 साल के आमिर सोहेल ने पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट मैच में 35.28 की औसत के साथ 2823 रन बनाए हैं। इसके अलावा 156 वनडे मैच में सोहेल के बल्ले से 31.86 की औसत के साथ 4780 रन निकले हैं। टेस्ट और वनडे में उन्होंने 5-5 शतक बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए आमिर ने साल 2000 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।
ये भी पढ़ें: 17 छक्के-5 चौके, मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने 32 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ शतक, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
7 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
47 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines