Pakistan Captain Announced Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान ने अपने 16 साल के करियर के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 6 मई साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन आज यानी 21 मार्च को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान जावेरिया खान ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इससे उनके करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खिलाड़ी का योगदान काफी अहम रहा है। खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 228 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4903 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आईपीएल से पहले इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों ने दिया धोखा, कौन-कौन सी टीमों की बढ़ी टेंशन
जावेरिया खान का क्रिकेट करियर
जावेरिया खान ने अपने 16 साल के करियर में 2 शतक और 25 अर्धशतक जड़े हैं। खास बात है कि वह बल्लेबाजी के साथ-साथ थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर सकती थी। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 28 विकेट झटके हैं। खिलाड़ी ने वनडे और टी20 क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं। वह पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी है। इसके अलावा वह बिस्माह मारूफ के बाद दूसरी ऐसी खिलाड़ी बनी है, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2000 प्लस रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024, CSK vs RCB: बेंगलुरु से भिड़ने को तैयार येलो आर्मी, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 विश्व कप में की है कप्तानी
जावेरिया खान बतौर कप्तान काफी किफायती साबित होती थीं, यही कारण है कि उन्हें पाकिस्तान के लिए कुल 12 विश्व कप में कप्तानी करने का मौका मिला है। उन्होंने वनडे विश्व कप में साल 2009, 2013, 2017 और 2022 में अपनी टीम का प्रतिनिधत्व किया था। इसके अलावा उन्होंने 8 बार टी20 विश्व कप में अपनी टीम का प्रतिनिधत्व किया था। खिलाड़ी ने 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020 और 2023 में आयोजित टी20 विश्व कप में अपनी टीम का प्रतिनिधत्व किया था। बता दें कि साल 2010 में चीन और साल 2014 में दक्षिण कोरिया में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। इस खेल में पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता था। जवेरिया खान इस टीम की भी हिस्सा थीं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: टूर्नामेंट से पहले विजेता के नाम की भविष्यवाणी, दो दिग्गजों ने बताया टीम का नाम
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines