IPL 2024: टूर्नामेंट से पहले विजेता के नाम की भविष्यवाणी, दो दिग्गजों ने बताया टीम का नाम

IPL 2024 Winner Prediction: आईपीएल 2024 का अभी आगाज भी नहीं हुआ है, यहां तक अभी टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल भी नहीं आया; लेकिन विजेता के नाम की भविष्यवाणी हो गई है। खास बात यह है कि दो लोगों ने भविष्यवाणी की और दोनों ने एक ही नाम बताया है।

IPL 2024 Winner Prediction RCB Name Bhavishyavani AB De Villiers Brett Lee

IPL 2024 Winner Prediction

IPL 2024 Winner Prediction: आईपीएल 2024 का अभी आगाज हुआ नहीं है कि विजेता के नाम को लेकर भविष्यवाणी शुरू हो गई है। अभी आईपीएल का पूरा शेड्यूल भी नहीं आया है और सिर्फ 7 अप्रैल तक के मुकाबले ही सामने आए हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही इसके विजेता के नाम की दो दिग्गजों ने भविष्यवाणी कर दी है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक में सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इन्हीं दोनों में से एक टीम का नाम विजेता के रूप में प्रेडिक्ट किया गया है।

विज्ञापन

कौन बनेगा आईपीएल 17 का चैंपियन?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह भविष्यवाणी की है दो दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली ने। दोनों ने अपनी टीम का नाम बताया है जो आगामी सीजन में चैंपियन बन सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया है। आईपीएल के 16 साल में टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई लेकिन WPL में टीम ने ट्रॉफी जीत ली। इसी को लेकर डिविलियर्स ने कहा,’यही डेस्टिनी है। गर्ल्स ने कर दिया है और अब ब्वॉयज की बारी है।’

विज्ञापन

आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, अब यह दुर्भाग्य का रास्ता बंद हो चुका है। यही वो साल है जब आरसीबी आईपीएल का भी खिताब अपने नाम करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार टीम जीतेगी। आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ता है। हालांकि, 9 अन्य टीमें भी हैं जो आरसीबी को ऐसा करने से रोकेंगी। लेकिन पहले हमने अपना बेस्ट दिया है और इसके नजदीक भी पहुंचे हैं। फाइनल में हम तीन बार हारे।

विज्ञापन

ब्रेट ली ने भी बताया नाम

खास बात यह है कि ब्रेट ली ने भी आरसीबी के नाम की ही भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा,’मैंने सभी 10 टीमों के बारे में जाना। मुझे भी लगता है कि इस साल आरसीबी के पास खिताब जीतने का अच्छा मौका है। मैं इस बार उनके खिलाफ बेट नहीं करूंगा। भारत में कई अंधविश्वास होते हैं। उन्होंने अपना नाम बदला, ड्रेस बदली। इसलिए यह साल उनके नाम हो सकता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ