T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Pakistan wicketkeeper Azam Khan ruled out of New Zealand T20Is

पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल।

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। आजम खान को दाहिनी पिंडली की मांसपेशियों में ग्रेड वन की चोट है। इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

इतने दिन आराम की सलाह दी गई

आजम खान का स्कैन किया गया, जिसमें उनकी पिंडली की मांसपेशियों में चोट का पता चला है। इसके बाद उन्हें 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान आजम को पहली बार अपनी दाहिनी पिंडली में परेशानी महसूस हुई थी। आजम अब नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 और सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

आजम खान का न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार थे। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद और विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इन सीरीज में आजम के उपलब्ध रहने की संभावना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश से धुल गया था।

विज्ञापन

बारिश में धुला था पहला मैच

बता दें कि न्यूजीलैंड टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था, वहीं दूसरी मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। सीरीज का अगला मुकाबला आज रावलपिंडी में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ