IND vs ENG: 'आपको गुगली आती नहीं दिखेगी...' Harry Brook के 'धुंध' वाले बयान पर अश्विन ने दी नसीहत

Harry Brook: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के उस बयान की जमकर आलोचना की है, जब उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के स्पिन के खिलाफ संघर्ष के लिए ईडन गार्डन्स में धुंध को जिम्मेदार ठहराया था।

harry brook and R ashwin

harry brook and R ashwin

India vs England: भारत के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा रहा है। उन्होंने अब तक दो मैच में सिर्फ 30 रन बनाए हैं। ब्रूक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच के बाद धुंध को लेकर दिए अपने बयान की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने टीम के मैच हारने के बाद अजीबोगरीब बहाना बनाते हुए कहा कि ईडन गार्डन्स में धुंध की वजह से स्पिनरों को पढ़ना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन

उनके इस बयान की काफी आलोचना की। दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने जैसे ही अपना विकेट गंवाया, वैसे ही भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी के उनके धुंध को लेकर कमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि चेन्नई में ऐसा कुछ नहीं है। ब्रूक की आलोचना करने वाले खिलाड़ियों में अब पूर्व स्पिनर आर अश्विन का भी नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन

अश्विन ने बताई ब्रूक की कमजोरी

अश्विन ने बताया कि चेन्नई में दूसरे टी-20 मैच के दौरान जब ब्रूक को स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया तो उस समय स्मॉग नहीं था। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज की तकनीकी खामी को उजागर किया और कहा कि वो भारतीय स्पिनर को गलत तरीके से पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, ‘चेन्नई में कोई धुंध नहीं थी। हैरी ब्रूक ने पहले कहा था कि कोलकाता में धुंध थी, इसलिए वरुण चक्रवर्ती को पिक करना मुश्किल था। मैं हैरी ब्रूक से एक बात कहना चाहता हूं। कृपया समझें कि वरुण चक्रवर्ती इतनी लेग स्पिन गेंदबाजी नहीं करते हैं। जिस पर वो आउट हुए, वो गुगली है।’

गुगली नहीं पढ़ पा रहे तो कोई फायदा नहीं- अश्विन

अश्विन ने आगे कहा, ‘आप लेग स्टंप की ओर बढ़े और गेंद को पढ़ नहीं पाए, इसलिए बोल्ड हो गए। फिर आपने स्टंप को कवर किया, लेकिन गुगली को नहीं पढ़ पाए, इसलिए दोबारा बोल्ड हो गए। अगर आपको गुगली आती हुई नहीं दिखेगी तो आप उसे नहीं खेल पाएंगे।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ