Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन दिनों टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 30 अगस्त से शुरू होना था। लेकिन रावलपिंडी में लगातार बारिश होने के चलते दूसरे टेस्ट का पहला दिन बिना टॉस किए ही रद्द हो गया था। वहीं दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिला है।
दूसरे मैच से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिसके बाद फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे है कि आखिर शाहीन तो पाक टीम की गेंदबाजी की जान है फिर उनको कैसे प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। अब शाहीन को बाहर करने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बयान भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN: क्या शान मसूद ने शाहीन अफरीदी को टीम से निकाला? ‘मारपीट’ की बात ने मचाया बवाल
इसलिए शाहीन को किया गया टीम से बाहर
दरअसल जब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा था तब शाहीन पिता बन गए थे। शाहीन की पत्नी ने लड़के को जन्म दिया। मैच के दौरान विकेट लेने के बाद शाहीन ने भी अपने बेटे के लिए इशारा करके जश्न मनाया था। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शाहीन को अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर किया है। शाहीन के बेटे का नाम अलियार रखा गया है।
पहले टेस्ट में नहीं रहा था खास प्रदर्शन
पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। शाहीन अफरीदी भी इस मैच में ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। रावलपिंडी टेस्ट की पहली पारी में शाहीन ने 96 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उनको कोई विकेट हासिल नहीं हुआ था। अब पाकिस्तान पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। अगर के चलते दूसरा टेस्ट मैच रद्द हो जाता है तो बांग्लादेश इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लेगी।
ये भी पढ़ें:- फिर हुई पाकिस्तान की थू-थू, तीन खिलाड़ियों पर लगा लाइफटाइम बैन, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines