फिर हुई पाकिस्तान की थू-थू, तीन खिलाड़ियों पर लगा लाइफटाइम बैन, जानें क्या है पूरा मामला

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी टीम ने तीन खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव जनरल राणा मुजाहिद ने अपने बयान में कहा है कि ये खिलाड़ी दूसरे देश में राजनीतिक पनाह मांगने की कोशिश कर रहे थे।

ind vs - 2024-08-29T181543.758

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी टीम ने तीन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा एक फीजियोथैरेपिस्ट पर भी लाइफ बैन लगा दिया गया है। दरअसल, इन खिलाड़ियों को गलती यह थी कि इन खिलाड़ियों ने पिछले महीने नेदरलैंड्स और पोलैंड में खेले गए नेशंस कप के दौरान यूरोप में पनाह मांग ली थी। इन खिलाड़ियों के नाम मुर्तजा याकूब, एहतेशाम असलम और अब्दुर रहमान हैं। इसके अलावा फीजियोथैरेपिस्ट का नाम वकार है।

विज्ञापन

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने जारी किया बयान

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव जनरल राणा मुजाहिद ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव जनरल राणा मुजाहिद ने कहा, ‘जब टीम जब नीदरलैंड से वापस आई तो हमने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ट्रेनिंग कैंप की घोषणा की थी। इस कैंप में इन खिलाड़ियों को भी हिस्सा लेना था लेकिन बाद में उन्होंने घरेलू कारणों की वजह से कैंप में शामिल होने से इनकार कर दिया। हमें बाद में जानकारी हुई कि ये खिलाड़ी नीदरलैंड में पनाह लेना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने अर्जी दे रखी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

देश में वापस लाने की कोशिश जारी

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने उन्हें इस वजह से बैन किया है ताकि उन्हें नीदरलैंड से पाकिस्तान वापस भेजा जाए। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए गृह और विदेश मंत्रालय से भी मदद मांगी जा रही है। इसी बीच पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपने आर्थिक हालात को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बोर्ड ने माना है कि उनकी हालात ठीक नहीं है। इसी वजह से खिलाड़ियों को पैसा और ट्रैवल अलाउंस नहीं मिल रहा है। मुजाहिद ने इस प्रकरण को पाकिस्तान हॉकी के लिए “निराशाजनक” बताया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजीवन प्रतिबंध को पीएचएफ ने मंजूरी दे दी है और खिलाड़ियों को वापस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने आगे की कार्रवाई के लिए आंतरिक और विदेश मंत्रालय को पहले ही सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ