Live Updates
19:54 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में हराया

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में हरा दिया है. 22 रनों से पाकिस्तान को जीत मिली ही. तीन मैचों की खेली जा रही सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे हो गई है.

19:36 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका, जीत की ओर पाकिस्तान

पाकिस्तान को आठवीं सफलता मिल चुकी है. जोश फिलिप 10 गेंदों में 12 रन बनाकर लौट गए. अबरार अहमद ने उन्हें चलता किया.

19:28 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS LIVE: पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा है. 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 106/7 है.

19:21 (IST) 29 Jan 2026
कैमरून ग्रीन हुए आउट, मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया

कैमरून ग्रीन आउट हो गए हैं. उन्होंने 31 गेंदों में 36 रन बनाए हैं. 12.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 96/6 है.

19:12 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

मिचेल ओवन 8 गेंदों में 8 रन बनाकर मोहम्मद नवाज द्वारा रन आउट हो गए हैं. 10.3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/5 है.

19:00 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: 8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 2 बड़े झटके

ऑस्ट्रेलिया को 2 बड़े झटके 8वें ओवर में लगे हैं. 7.1 ओवर में रैनशो 11 गेंदों में 15 और 7.3 ओवर में कूपर कोनोली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

18:49 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS; 6 ओवर का खेल हुआ खत्म

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. पाकिस्तान का स्कोर 57/2 है. ग्रीन 11 गेंदों में 15 और मैथ्यू रैनशो 8 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को अब तक दो झटके लगे हैं.

18:37 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: ट्रेविस हेड हुए आउट

13 गेंदों में 23 रन बनाकर ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3.2 ओवर के बाद 28/2 है.

18:30 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. मैथ्यू शॉर्ट को सैम अयूब ने सिर्फ 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है.

18:06 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: 168 रनों पर सिमटी पाकिस्तान

शादाब खान 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा. 20 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकासन पर 168/8 रन बनाए हैं.ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य मिला है.

17:59 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: पाकिस्तान का स्कोर 150 पार

मोहम्मद नवाज 10 गेंदों में 11 और शादाब खान 1 गेंद पर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान का स्कोर 156/6 है.

17:53 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: उस्मान खान हुए आउट

उस्मान खान 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए. 17.5 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 149/6 है.

17:46 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन, मुश्किल में मेजबान देश

पाकिस्तान को पांचवां झटका लग चुका है. फखर जमान आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. 16.1 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 143/5 है.

17:42 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: 15 ओवर का खेल खत्म

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. पाकिस्तान का स्कोर 137/4 है. उस्मान खान और फखर जमान बल्लेबाजी कर रहे हैं.

17:35 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: धीमी पारी खेलकर बाबर आजम हुए आउट, पाकिस्तान को चौथा झटका

बाबर आजम 20 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 124/4 है. क्रीज पर उस्मान खान उतरे हैं.

17:30 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS LIVE: फखर जमान से उम्मीदें

फखर जमान और बाबर आजम से अब उम्मीदें हैं. बाबर 18 गेंदों में 23 और फखर 11 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

17:25 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS: टुक-टुक बैटिंग कर रहे हैं बाबर आजम

बाबर आजम 13 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान का स्कोर 11.5 ओवर में 109/3 है.

17:14 (IST) 29 Jan 2026
आउट हुए कप्तान

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है. सलमान अली आगा 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 9.2 ओवर में 86/3 है.

17:05 (IST) 29 Jan 2026
पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, सैम अयूब लौटे पवेलियन

पाकिस्तान को दूसरा झटका सैम अयूब के रूप में लगा है. सैम अयूब 22 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान का स्कोर 7.5 ओवर के बाद 74/2 है.

16:59 (IST) 29 Jan 2026
PAK vs AUS LIVE: दूसरे विकेट की तलाश में ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे विकेट की तलाश है. हालांकि क्रीडज पर अयूब और आगा पैर जमा चुके हैं.

PAK vs AUS 1st T20I Cricket Match: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी को लाहौर में खेला गया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

पाकिस्तान ने जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/8 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सैम अयूब ने बनाए. उन्होंने 22 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा सलमान अली आगा ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए.

---विज्ञापन---

इसके अलावा बाबर आजम ने 20 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 146/8 रन ही बना पाई. कैमरून ग्रीन ने 31 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. पाकिस्तान ने 22 रनों से मुकाबला जीत लिया.

---विज्ञापन---

PAK vs AUS 1st T20I: Weather and Pitch Report

गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. टी-20 आई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 164 है. वहीं, तेज गेंदबाजों को स्विंग नई गेंद से मिलती है.

लाहौर में मौसम ठंडा है और धुंध रहने की भी संभावना है. शाम को तापमान 10 से 12 डिग्री रहने की आशंका है. बारिश होने की संभावना नहीं है. लेकिन कोहरा मैच को प्रभावित कर सकता है.

PAK vs AUS 1st T20I: Playing 11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, माहली बीयर्डमैन.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (डब्ल्यू), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पाकिस्‍तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्‍क्‍वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वासुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिच ओवन, जोश फिलिपी, मैथ्‍यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) उस्मान तारिक.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स...