Bangladesh vs Pakistan Test Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 मई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी. शान मसूद की कप्तानी वाली इस पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है. यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए अहम मानी जा रही है. वहीं, सीरीज की शुरुआत से पहले बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आई है.
BCB ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए की फ्री एंट्री
तमिम इकबाल के नेतृत्व वाली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बड़ा कदम उठाते हुए फैंस को मुफ्त एंट्री देने का फैसला किया है. पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 8 मई से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा. यह सीरीज बांग्लादेश की 2025-27 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पहली घरेलू टेस्ट सीरीज भी है.
BCB ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि, “मीरपुर और सिलहट दोनों वेन्यू पर छात्रों के लिए खास व्यवस्था की गई है. स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र वैध पहचान पत्र के साथ मैच मुफ्त में देख सकेंगे. यूनिफॉर्म में आने वाले छात्रों के लिए स्टेडियम में अलग स्टैंड और गैलरी भी निर्धारित की गई हैं.” इसके अलावा, निजी क्रिकेट क्लब या अकादमियों में प्रशिक्षण ले रहे 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को भी फ्री एंट्री मिलेगी, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी अकादमी की किट पहनना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच भारत सरकार ने फिर दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, पड़ोसी मुल्क के लिए आई बुरी खबर
लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी बांग्लादेश टीम
बांग्लादेश अब पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की तैयारी में है, जहां उसका लक्ष्य लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करना है. दोनों टीमें आखिरी बार अगस्त 2024 में आमने-सामने आई थीं, जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरा किया था. उस सीरीज में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप किया, यह 2002 के बाद पहली बार था जब उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में पाकिस्तान को किसी द्विपक्षीय सीरीज में पूरी तरह हराया.
अगर नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम इस बार भी सीरीज जीतने में कामयाब होती हैं, तो यह उनके टेस्ट इतिहास में पहली बार होगा जब उन्होंने किसी टीम के खिलाफ घर और बाहर दोनों जगह लगातार दो टेस्ट सीरीज अपने नाम की होंगी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी.
बांग्लादेश vs पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 8 मई को मीरपुर में होगी और उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा.
- पहला टेस्ट मैच – 8-12 मई, शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर
- दूसरा टेस्ट मैच – 16-20 मई, सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? MI कप्तान पर आया चौंकाने वाला अपडेट
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines