हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेस्टइंडीज से टेस्ट मैच के बीच बदल गया पाकिस्तान का स्क्वॉड, अचानक दो खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के बीच पाकिस्तान की टीम बड़ा बदलाव हुआ है. दो नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Pakistan Cricket team (PIC Credit - AI)

Pakistan Cricket Team: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट शनिवार, 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के बीच पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं.

पाकिस्तान की टीम में हुए दो बड़े बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार, 26 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर अब्दुल्ला शफीक और अनुभवी बल्लेबाज सऊद शकील को टीम में शामिल किया गया है. पीसीबी के अनुसार, अब्दुल्ला शफीक को चोटिल अब्दुल्ला फजल के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है, जबकि सऊद शकील को विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने लिए स्क्वॉड में जगह दी गई है.

गौरतलब है कि शकील को उनकी फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए पहले वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था. शकील ने पाकिस्तान के लिए अब तक 23 टेस्ट मैचों में 43 के औसत से 1802 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर

पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे. फजल को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है, जिसके चलते वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट और इंग्लैंड दौरे की तीनों टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक वेस्टइंडीज पहुंचकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं. वह इससे पहले गयाना में ग्लोबल टी20 लीग में हिस्सा ले रहे थे.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

बारिश से प्रभावित रहा पहले दिन का खेल

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहा. पूरे दिन केवल 67 ओवर का खेल हो सका, जिसमें कावेम हॉज की नाबाद 83 रन की पारी की मदद से मेजबान टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. पहले सत्र में लगातार बारिश के कारण सिर्फ 14.1 ओवर का खेल ही संभव हो पाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मोहम्मद अब्बास ने ब्रैंडन किंग (12) को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई.

विज्ञापन

इसके बाद तेगनारायण चंद्रपाल (21) और अमीर गांजू (21) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. हालांकि, कावेम ने एक छोर संभाले रखा और दिन का खेल समाप्त होने तक शाई होप (39*) के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 88 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 44 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर उस्मान अली ने 33 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, अवैस जफर, गाजी गोरी, साजिद खान, उबैद शाह, सऊद शकील और अब्दुल्ला शकीफ.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर BCCI कब लेगी बड़ा फैसला? इंग्लैंड-आयरलैंड हार के रिव्यू पर आया अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola