श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का तगड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह समेत 5 खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें दो खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

India Test Team (PIC Credit - AI)

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

Indian Cricket Team: टीम इंडिया अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन समेत 5 भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन 5 खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि एक खिलाड़ी पहला टेस्ट मिस करेगा. वहीं, बुमराह और सुदर्शन की उपलब्धता पर अभी भी संशय बना हुआ है.

विज्ञापन

हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर!

बताया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 27 जुलाई को किया जा सकता है. इससे पहले जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस की रिपोर्ट की जानकारी सामने आई है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं, जिसके चलते दोनों श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

हर्षित इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे. इससे पहले भी वह फरवरी में लगी चोट के कारण करीब 4 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे और जून में ही मैदान पर लौटे थे. वहीं, नीतीश रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में चोट लगी थी. इसी वजह से वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से भी बाहर रहे थे.

विज्ञापन

पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे वॉशिंगटन सुंदर

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के पहले टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं है. हालांकि, अगर वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. अगर वह पहले टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम को ऑफ स्पिन विभाग में दूसरा विकल्प तलाशना होगा.

जसप्रीत बुमराह पर क्या है अपडेट?

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, वह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और इसके बाद बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देंगे.

विज्ञापन

बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में घुटने में चोट लगी थी. 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद यह उनका इस प्रारूप में पहला दौरा था, लेकिन वह केवल दो मैच खेलने के बाद ही चोटिल हो गए.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मिली इस चीज से दूर रहने की सलाह, ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा

साई सुदर्शन के खेलने पर भी संशय

इसके अलावा, बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के दौरान दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में चोट लगी थी. चोट के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था. हालांकि, वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. अगर सुदर्शन निर्धारित फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है. वह टेस्ट टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ