Bangladesh vs Pakistan, Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर शर्मसार हुई है. पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश दौरे पर गई शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को बांग्लादेश की धरती पर टेस्ट सीरीज में हार के साथ-साथ सूपड़ा साफ होना पड़ा है.
इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई है. लगातार खराब प्रदर्शन और हार के कारण उनकी कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है. सीरीज हारने के बाद उन्होंने खुद अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान का बुरा हाल
36 वर्षीय शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टेस्ट टीम का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. बतौर टेस्ट कप्तान उनका रिकॉर्ड अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ लगाातर 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों 104 रन से हारने वाली पाकिस्तान टीम को दूसरे टेस्ट में 78 रनों से हार मिली. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के बाद बांग्लादेश से लगातार चार टेस्ट हारने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी टीम बन गई है.
कप्तानी भविष्य पर क्या बोले शान मसूद?
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में जब शान मसूद से उनकी कप्तानी जाने को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला उनके हाथ में नहीं है. मसूद ने मीडिया से कहा, “मेरा इरादा हमेशा साफ रहा है. मैंने यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए स्वीकार की थी. कुछ मुद्दों पर मुझे बोर्ड के साथ चर्चा करनी है, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है.”
उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा टीम को मजबूत बनाना रही है. मसूद के मुताबिक, “मैं हमेशा चुनौतियों का सामना करने और टीम को आगे ले जाने की कोशिश करता हूं. एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बना सकूं.”
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच MS Dhoni ने छोड़ा CSK का साथ, गुजरात के खिलाफ मैच से पहले लौटे रांची
कप्तानी में बदलाव को लेकर कही ये बात
शान मसूद ने यह भी कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा पाकिस्तान क्रिकेट अहम है. उन्होंने कहा, “जरूरी नहीं कि मैं सिर्फ कप्तान के तौर पर ही टीम की सेवा करूं. मैं किसी भी भूमिका में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए योगदान देना चाहता हूं. मैंने हमेशा पाकिस्तान की जर्सी को गर्व के साथ पहना है और इसके लिए कई त्याग किए हैं.”
अंत में मसूद ने कहा कि, “मुझे लगता है इस समय कप्तानी में बदलाव की चर्चा करने के बजाय पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है.” लगातार हार के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आगे क्या फैसला लेता है.
ये भी पढ़ें- LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने मांगा वैभव सूर्यवंशी से फोटो, RR की जीत के बाद दोनों में हुई क्या बातचीत?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines