16 मैचों में 12 हार… बांग्लादेश से क्लीन स्वीप होने के बाद शान मसूद से छिन जाएगी कप्तानी? शर्मनाक हार के बाद खुद दिया बड़ा बयान
Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें कप्तानी पद से हटाया जा सकता है. मसूद ने खुद अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन
पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब पाकिस्तान बांग्लादेश की धरती पर टेस्ट सीरीज हारा है.
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैचों में से 12 में हार झेली है.
शान मसूद की कप्तानी पर बयान
शान मसूद ने कहा कि उनकी कप्तानी का भविष्य उनके हाथ में नहीं है और अंतिम फैसला बोर्ड का होगा.
---विज्ञापन---
Bangladesh vs Pakistan, Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर शर्मसार हुई है. पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश दौरे पर गई शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को बांग्लादेश की धरती पर टेस्ट सीरीज में हार के साथ-साथ सूपड़ा साफ होना पड़ा है.
इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई है. लगातार खराब प्रदर्शन और हार के कारण उनकी कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है. सीरीज हारने के बाद उन्होंने खुद अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान का बुरा हाल
36 वर्षीय शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टेस्ट टीम का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. बतौर टेस्ट कप्तान उनका रिकॉर्ड अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ लगाातर 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों 104 रन से हारने वाली पाकिस्तान टीम को दूसरे टेस्ट में 78 रनों से हार मिली. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के बाद बांग्लादेश से लगातार चार टेस्ट हारने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी टीम बन गई है.
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में जब शान मसूद से उनकी कप्तानी जाने को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला उनके हाथ में नहीं है. मसूद ने मीडिया से कहा, “मेरा इरादा हमेशा साफ रहा है. मैंने यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए स्वीकार की थी. कुछ मुद्दों पर मुझे बोर्ड के साथ चर्चा करनी है, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है.”
उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा टीम को मजबूत बनाना रही है. मसूद के मुताबिक, “मैं हमेशा चुनौतियों का सामना करने और टीम को आगे ले जाने की कोशिश करता हूं. एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बना सकूं.”
शान मसूद ने यह भी कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा पाकिस्तान क्रिकेट अहम है. उन्होंने कहा, “जरूरी नहीं कि मैं सिर्फ कप्तान के तौर पर ही टीम की सेवा करूं. मैं किसी भी भूमिका में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए योगदान देना चाहता हूं. मैंने हमेशा पाकिस्तान की जर्सी को गर्व के साथ पहना है और इसके लिए कई त्याग किए हैं.”
अंत में मसूद ने कहा कि, "मुझे लगता है इस समय कप्तानी में बदलाव की चर्चा करने के बजाय पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है." लगातार हार के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आगे क्या फैसला लेता है.
Bangladesh vs Pakistan, Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर शर्मसार हुई है. पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश दौरे पर गई शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को बांग्लादेश की धरती पर टेस्ट सीरीज में हार के साथ-साथ सूपड़ा साफ होना पड़ा है.
इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई है. लगातार खराब प्रदर्शन और हार के कारण उनकी कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है. सीरीज हारने के बाद उन्होंने खुद अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.
---विज्ञापन---
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान का बुरा हाल
36 वर्षीय शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टेस्ट टीम का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. बतौर टेस्ट कप्तान उनका रिकॉर्ड अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ लगाातर 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों 104 रन से हारने वाली पाकिस्तान टीम को दूसरे टेस्ट में 78 रनों से हार मिली. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के बाद बांग्लादेश से लगातार चार टेस्ट हारने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी टीम बन गई है.
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में जब शान मसूद से उनकी कप्तानी जाने को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला उनके हाथ में नहीं है. मसूद ने मीडिया से कहा, “मेरा इरादा हमेशा साफ रहा है. मैंने यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए स्वीकार की थी. कुछ मुद्दों पर मुझे बोर्ड के साथ चर्चा करनी है, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा बोर्ड का ही होता है.”
---विज्ञापन---
उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा टीम को मजबूत बनाना रही है. मसूद के मुताबिक, “मैं हमेशा चुनौतियों का सामना करने और टीम को आगे ले जाने की कोशिश करता हूं. एक कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को बेहतर बना सकूं.”
शान मसूद ने यह भी कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा पाकिस्तान क्रिकेट अहम है. उन्होंने कहा, “जरूरी नहीं कि मैं सिर्फ कप्तान के तौर पर ही टीम की सेवा करूं. मैं किसी भी भूमिका में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए योगदान देना चाहता हूं. मैंने हमेशा पाकिस्तान की जर्सी को गर्व के साथ पहना है और इसके लिए कई त्याग किए हैं.”
---विज्ञापन---
अंत में मसूद ने कहा कि, “मुझे लगता है इस समय कप्तानी में बदलाव की चर्चा करने के बजाय पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट को सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है.” लगातार हार के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आगे क्या फैसला लेता है.
Shan Masood said, "We need to play more Test cricket, whether that’s against Bangladesh or any other opposition. We want to play series with more Test matches, not just two Test match series. Sometimes, when you come to new places, you need a game to figure out the conditions."… pic.twitter.com/pS9WARv49x
हिंदी न्यूज़/खेल/16 मैचों में 12 हार… बांग्लादेश से क्लीन स्वीप होने के बाद शान मसूद से छिन जाएगी कप्तानी? शर्मनाक हार के बाद खुद दिया बड़ा बयान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.