पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भड़के पूर्व चीफ सिलेक्टर, बोले- 'देश के लिए खेलने से ज्यादा पैसे कमाने पर दे रहे ध्यान'

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के पूर्व चीफ सिलेक्टर इकबाल कासिम ने टीम के मौजूदा खिलाड़ियों की सोच को लेकर बड़ा बयान दिया है. कासिम का कहना है कि पाकिस्तान के कई युवा क्रिकेटर अपने खेल में सुधार या देश के खेलने के बजाय पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

Pakistan Cricket Team (PIC Credit - AI)

सलमान आगा से छिन सकती है कप्तानी (PIC Credit - AI)

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों लगातार खराब प्रदर्शन के कारण कड़ी आलोचना झेल रही है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी सोच और प्राथमिकताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व चीफ सिलेक्टर इकबाल कासिम ने मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि पाकिस्तान के कई युवा क्रिकेटर अपने खेल को बेहतर बनाने और देश के लिए खेलने के बजाय पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

विज्ञापन

कासिम ने मानना है कि पाकिस्तान के मौजूदा खिलाड़ियों में अपनी तकनीक, खेल की समझ और कौशल को निखारने के लिए पहले जैसी मेहनत और प्रतिबद्धता नजर नहीं आती. उनके मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए देश की जर्सी पहनना सबसे बड़ा इनाम होना चाहिए, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान क्रिकेट से ज्यादा पैसा कमाने पर दिखाई देता है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खेल से ज्यादा पैसे कमाने पर ध्यान

पाकिस्तान के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके इकबाल कासिम ने कहा कि वह अपने दौर की क्रिकेट से मौजूदा समय की तुलना नहीं करना चाहते, लेकिन उन्हें युवा खिलाड़ियों में अपनी कमियों को दूर करने और खेल को बेहतर तरीके से समझने की भूख कम नजर आती है. उनके मुताबिक, ऐसा लगता है कि कई खिलाड़ियों का ध्यान क्रिकेट से ज्यादा पैसा कमाने पर है.

पीटीआई से बातचीत में कासिम ने कहा, “मैं अतीत या क्रिकेट खेलने के समय के बारे में बात नहीं करना चाहता. लेकिन मुझे ज्यादातर युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता और कौशल में सुधार लाने के लिए ध्यान केंद्रित करने और कड़ी मेहनत करने में रुचि या प्रतिबद्धता की कमी दिखाई देती है. वे पैसा कमाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते नजर आते हैं.”

विज्ञापन

‘क्रिकेट का स्वरूप बदला, लेकिन मूल मंत्र आज भी वही है’

कासिम ने आगे कहा कि भले ही पिछले कुछ दशकों में क्रिकेट का स्वरूप काफी बदल गया हो, लेकिन सफलता का मूल मंत्र आज भी वही है. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दशकों में क्रिकेट में इतना बदलाव आने के बावजूद, सफलता का मूलमंत्र यही है कि कोई खिलाड़ी अपने कौशल को निखारने और खेल को समझने के लिए कितना समय देने को तैयार है और पाकिस्तान क्रिकेट में आजकल ऐसा नहीं हो रहा है.”

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने खिलाड़ियों की तैयारी में कोचिंग स्टाफ और डेटा पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि युवा क्रिकेटरों को खुद बैठकर अपनी गलतियों का विश्लेषण करना चाहिए और यह समझना चाहिए कि अलग-अलग परिस्थितियों में किस तरह खेलना है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: एशियन गेम्स में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? सिर्फ ऐसे हो सकती है टक्कर

‘देश के लिए खेलना सबसे बड़ा इनाम’

कासिम के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी के लिए देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा इनाम होना चाहिए. अगर कोई क्रिकेटर लगातार अपने खेल और प्रदर्शन में सुधार करता है तो पैसा अपने आप उसके पीछे आएगा. इसके लिए खिलाड़ी को लगातार कमाई के पीछे भागने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना ​​है कि अपने देश के लिए खेलना एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा इनाम है. मेरा हमेशा से यही मानना ​​रहा है कि आप एक खिलाड़ी के रूप में अपने खेल में जितना सुधार करेंगे, उतना ही पैसा अपने आप आएगा, आपको इसके लिए प्रयास करने की जरूरत नहीं है.” इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान के मौजूदा टीम सिलेक्टर्स पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने चयनकर्ताओं की दूरदर्शिता की कमी और क्रिकेट प्रशासन में दखलंदाजी को लेकर चिंता जताई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ