---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs PAK: एशियन गेम्स में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? सिर्फ ऐसे हो सकती है टक्कर

IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें भी हिस्सा लेंगी. ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, एशियन गेम्स के शुरुआती चरण में भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला नहीं होगा.

---विज्ञापन---

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस को अक्सर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार रहता है. भारत-पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. हालांकि, दोनों देशों के बीच अब सिर्फ किसी बड़े टूर्नामेंट में ही भिड़ंत देखने को मिलती है. ऐसे में फैंस को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है.

लेकिन इससे पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है. एशियन गेम्स 2026 में शुरुआती स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला नहीं होगा. अब यह बात साफ हो गई है कि एशियन गेम्स में अगर दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला होता है तो यह गोल्ड मेडल के लिए होगा या फिर ब्रॉन्ज मेडल के लिए होगा.

---विज्ञापन---

एशियन गेम्स में नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

2026 एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होगा, जिसमें क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होंगे. क्रिकेट में पहले वुमेंस में 8 टीमों और उसके बाद मेंस इवेंट में 10 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि बाकी 6 टीमों को ग्रुप स्टेज से गुजरना होगा. ऐसे में शुरुआती स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला नहीं होगा. भारत-पाकिस्तान की टीमों को अलग-अलग क्वार्टर फाइनल में रखा गया है.

भारत क्वार्टर फाइनल-2 में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल-1 में उतरेगा. दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 सितंबर को होंगे. अगर भारत क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका सामना क्वार्टर फाइनल-3 की विजेता टीम से होगा. वहीं, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर उसका मुकाबला क्वार्टर फाइनल-4 की विजेता टीम से होगा. इस तरह ड्रॉ के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी एक-दूसरे के सामने नहीं आ सकते. दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर गए तनुष कोटियान की लगी नौकरी, इस सरकारी विभाग में मिली जगह

गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में हो सकता है मुकाबला

ड्रॉ के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में मुकाबला तभी संभव है, जब दोनों टीमें फाइनल में पहुंचें या फिर दोनों सेमीफाइनल में हार जाएं. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच में भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल हार जाती हैं, तो उसी दिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए दोनों का सामना होगा.

हालांकि, अगर भारत और पाकिस्तान में से केवल एक टीम फाइनल में पहुंचती है, तो दोनों के बीच मुकाबला नहीं होगा. ऐसे में फैंस को एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए या तो गोल्ड मेडल मैच या फिर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का इंतजार करना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs SL: जडेजा-कुलदीप नहीं, मानव सुथार होंगे इंडिया के लिए सबसे अहम गेंदबाज, श्रीलंका के दिग्गज ने किया दावा

First published on: Aug 13, 2026 06:30 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola