जम्मू कश्मीर रणजी चैंपियन से क्यों मिले जय शाह? BCCI ने साझा की तस्वीरें

Jay Shah Met Jammu and Kashmir Ranji Team: कर्नाटक को हराकर जम्मू कश्मीर ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था. जम्मू कश्मीर टीम ने पारस डोगरा की अगुवाई में इतिहास रचा. टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और कर्नाटक को एकतरफा हराया. अब जम्मू कश्मीर रणजी टीम से आईसीसी चेयरमैन जय शाह मिले हैं. इसकी तस्वीर बीसीसीआई ने शेयर भी की है.

Cricket News - 2026-03-05T135723.565
1 / 6

विज्ञापन

जय शाह रणजी टीम से मिलते हुए

जय शाह रणजी टीम से मिलते हुए2 / 6

5 मार्च को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें जय शाह जम्मू कश्मीर टीम से मिलते हुए दिखाई दिए. बीसीसीआई ने इस पोस्ट खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए शाह का शुक्रिया भी अदा किया.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया पोस्ट

बीसीसीआई ने किया पोस्ट3 / 6

बीसीसीआई ने लिखा रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत इस क्षेत्र में क्रिकेट के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि रहेगी. अपनी यादगार जीत के बाद, खिलाड़ियों ने आईसीसी के माननीय अध्यक्ष से मिलने की हार्दिक इच्छा व्यक्त की.

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर4 / 6

बोर्ड ने आगे लिखा "जय शाह के साथ इस अहम पल को साझा करते हुए, हम बीसीसीआई सचिव के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को मजबूत करने में उनके नेतृत्व की भूमिका को मानते हैं. टीम से मिलने और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मना रहे खिलाड़ियों को हौसला देने के लिए समय निकालने हेतु हम श्री शाह को हार्दिक धन्यवाद देते हैं."

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर बनाम कर्नाटक

जम्मू कश्मीर बनाम कर्नाटक5 / 6

फाइनल मैच में जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173.1 ओवर में 584 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक 293 रनों पर सिमट गई.

जम्मू ने जीता था खिताब

जम्मू ने जीता था खिताब6 / 6

इसके बाद जम्मू ने 113 ओवर में 342/4 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस तरह जम्मू कश्मीर को जीत मिली और इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन