---विज्ञापन---

सड़क पर आई पाकिस्तान की टीम, होटल का बिल भरने के पैसे नहीं और बातें…

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान बड़ी-बड़ी बात करता है लेकिन अपने नेशनल स्पोर्ट हॉकी के लिए उनके पास पैसे नहीं है. दरअसल, उनकी हॉकी टीम हाल ही में FIH लीग खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची लेकिन यहां उनकी टीम सड़क पर आ गई. पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने उनके लिए होटल बुक किया लेकिन ये कन्फर्म नहीं हो पाया, जिसके कारण उन्हें घंटों बिना किसी कमरे के इंतजार करना पड़ा.

---विज्ञापन---

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पहुंची. राजधानी कैनबरा में पहुंचने के बाद पाक टीम को कुछ घंटे सड़क पर ही बिताने पड़े. दरअसल, मैनेजमेंट समय पर होटल का बिल नहीं भर सका. इसी वजह से उनके होटल की बुकिंग कैंसिल हो गई. पाकिस्तान बड़ी-बड़ी बातें करता है लेकिन उनके पास अपनी टीम के लिए होटल बुक करने के पैसे तक नहीं है. पाकिस्तान टीम अभी FIH प्रो लीग खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई है और इसी बीच खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आई.

सड़क पर आई पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान ने अपनी टीम को FIH प्रो लीग का दूसरा चरण खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में भेजा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के लिए पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने फोर स्टार होटल बुक किया था. प्लेयर्स को ये जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान बोर्ड ने कैनबरा में टीम के रुकने की व्यवस्था कर दी है.

---विज्ञापन---

जब ये टीम पिछले हफ्ते कैनबरा पहुंची, तो उन्हें जानकारी मिली कि होटल में उनकी कोई बुकिंग नहीं थी, क्योंकि वो बिल नहीं भर पाए. पाकिस्तान टीम के हेड कोच ताहिर जमान बोर्ड से टाइम जोन अलग होने के कारण बात नहीं कर पाए. इसी वजह से प्लेयर्स को लंबा सफर करने के बाद आराम करने के लिए कोई जगह नहीं मिली.

ये भी पढ़ें:- RCB और विराट कोहली फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2026 में अपने ‘घर’ में फिर गूंजेगा शोर

---विज्ञापन---

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कमरे उपलब्ध नहीं थे, इसी वजह से एक कमरे में दो-तीन खिलाड़ियों को रुकना पड़ा. पाकिस्तान टीम सही तरह से तैयारी नहीं कर पाई और अगले दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

पहले भी पाकिस्तान टीम पैसों के अभाव का कर चुकी है सामना

यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान टीम को पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ा है. इसके पहले अर्जेंटीना में प्रो लीग के पहले चरण में खिलाड़ियों को प्रतिदिन मिलने वाला वेतन नहीं दिया गया. इसी वजह से प्लेयर्स को पैसों की किल्लत हो गई थी. अब ऑस्ट्रेलिया में भी पाकिस्तान टीम को पैसों के अभाव और होटल बुक नहीं करने के कारण समस्या हुई. बाद में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले पाकिस्तानियों ने उनकी मदद की.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Davis Cup 2026: डेविस कप क्वालिफायर में भारत ने किया बड़ा उलटफेर, कॉलेज स्टूडेंट ने दिलाई नीदरलैंड्स के खिलाफ यादगार जीत

First published on: Feb 13, 2026 08:44 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola