फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने, T20 WC 2026 के दौरान किया था ये काम

Mohammad Nawaz: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसको लेकर PCB ने जांच भी शुरू कर दी है. नवाज का यह टेस्ट भारत और श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान किया गया था, जिसमें वह फेल हो गए.

Mohammad Nawaz

Mohammad Nawaz

Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट से एक बार शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसको लेकर वह जांच के दायरे में आ गए हैं. नवाज का यह टेस्ट भारत और श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान किया गया था. ESPN क्रिकइन्फो ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया है कि, नवाज के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस जांच के कारण नवाज का इंग्लैंड में होने वाले टी20 ब्लास्ट के लिए सरे क्लब के साथ करार भी रद्द हो गया है.

विज्ञापन

मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पाए गए पॉजिटीव

ESPNcricinfo के मुताबिक, मोहम्मद नवाज को T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है और इस मामले में PCB ने जांच शुरू कर दी है. पाकिस्तान के लिए अब तक 98 T20 इंटरनेशनल खेलने वाले नवाज को लेकर PCB के एक प्रवक्ता ने ESPNcricinfo को बताया कि, “इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने इस बारे में PCB को जानकारी दे दी है, जिसके बाद PCB ने जांच शुरू कर दी है. इस जांच में जो भी रिजल्ट आएगा उसे आज ही ICC को बता भी दिया जाएगा.” बता दें कि, ICC ने 22 अप्रैल को PCB से नवाज को लेकर संपर्क साधा है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में झटके थे 7 विकेट

गौरतलब है कि 32 साल के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज, सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे और श्रीलंका में खेले गए टीम के लिए 7 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 15 रन बनाने के अलावा 7 विकेट लिए थे. नवाज ने 15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी हिस्सा लिया था. हालांकि, पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई थी.

ये भी पढ़ें- ICC ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ उठाया सख्त कदम, इस बड़ी गलती के लिए दी कड़ी सजा

सरे क्लब के साथ करार हुआ रद्द

नवाज ने हाल ही में सरे के साथ डील साइन की थी और वह T20 ब्लास्ट के पूरे सीजन में उपलब्ध रहने वाले थे, जिसका आयोजन 26 मई से लेकर 18 जुलाई के बीच होना है. PCB ने टी20 ब्लास्ट के लिए 2 हफ्ते पहले ही मोहम्मद नवाज को NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी दिया था. लेकिन अब ऐसी खबर है कि नवाज के खिलाफ PCB की जांच बैठने के बाद सरे से उनका करार रद्द हो चुका है. हालांकि, सरे की ओर से इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ