IPL 2026 के बीच ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा, टॉप 10 में इन भारतीय खिलाड़ियों का नाम
IPL 2026 के बीच आईसीसी की तरफ से ताजा रैंकिंग जारी की गई है. इस बार रैंकिंग में एक बार फिर से टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. टॉप 10 में कितने भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं आइए आपको भी बताते हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच में आईसीसी की तरफ से ताजा रैंकिंग जारी की गई है. इस बार की टी20 रैंकिंग में एक बार फिर से टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. आईपीएल में धूम मचा रहे खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दम दिखा रहे हैं. टॉप 10 टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम है आइए आपको भी बताते हैं.
अभिषेक शर्मा
2 / 6सनराइजर्स के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आईसीसी रैंकिंग में भी उनका दबदबा देखने को मिल रहा है. वो नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. अभिषेक 875 रेटिंग के साथ टॉप पर काबिज हैं.
ईशान किशन
3 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी लगातार जारी है. आईसीसी की ताजा टी 20 रैंकिंग में भी उनका दबदबा कायम है और वो नंबर 2 पर बने हुए हैं.
तिलक वर्मा
4 / 6मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा भी आईसीसी रैंकिंग के टॉप 10 बल्लेबाजों में बने हुए हैं. तिलक ताजा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 742 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं.
सूर्यकुमार यादव
5 / 6टी20 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आईसीसी की टॉप 10 रैंकिंग में शामिल हैं. वो 722 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर बने हुए हैं. हालांकि, उनका हालिया फॉर्म बेहद ही खराब चल रहा है और वो रनों के जूझ रहे हैं.
संजू सैमसन
6 / 6टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन टी20 रैंकिंग में 20वें नंबर पर बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में आईपीएल खेलते हुए भी शतक जड़ा था.