Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, जहां कुल 12 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी होंगी, जो 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा. हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान की फजीहत हुई है और टीम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मुकाबले में पाकिस्तान को स्कॉटलैंड जैसी कमजोर टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. ICC महिला टी20I रैंकिंग में 11वें स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 41 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में स्कॉटिश कप्तान कैथरीन ब्रायस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.
स्कॉटलैंड के कप्तान ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई
पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच यह वॉर्म-अप मुकाबला 9 जून को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह दांव उस पर भारी पड़ गया. स्कॉटलैंड की सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इसके बाद डार्सी कार्टर और कप्तान कैथरीन ब्रायस के बीच 54 रन की अहम साझेदारी हुई. कार्टर ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि कप्तान ब्रायस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में 94 रन ठोक दिए.
उनकी पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. स्कॉटलैंड ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इस मैच में पाकिस्तान ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई भी स्कॉटिश बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका. सिर्फ सादिया इकबाल ही ऐसी गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 8 से कम की इकॉनमी से रन दिए. कप्तान फातिमा सना ने अपने चार ओवरों में 40 रन खर्च किए.
पाकिस्तान की बल्लेबाजी में भी रही फ्लॉप
बारिश के कारण पाकिस्तान को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 9 ओवर में 104 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने पाकिस्तानी बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में दिखे. पाकिस्तान की टीम ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 62 रन ही बना सकी थी कि तभी बारिश ने दोबारा मैच रोक दिया. इसके बाद DLS नियम के तहत स्कॉटलैंड को विजेता घोषित कर दिया गया और पाकिस्तान को 41 रन से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 22 गेंदें खेलीं, जबकि इरम जावेद ने 14 रन का योगदान दिया. वहीं, स्कॉटलैंड की ओर से रेचल स्लेटर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें- IND A vs AFG A Live Streaming: जियोहॉटस्टार नहीं, अब इस चैनल पर होगी वैभव सूर्यवंशी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें ट्राई सीरीज की डिटेल्स
लगातार दूसरी हार से बढ़ी चिंता
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी वॉर्म-अप हार है. इससे पहले श्रीलंका ने भी उसे 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. उस मुकाबले में पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 168 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका ने लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं. टीम के पास टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपनी कमजोरियों को दूर करने का बेहद कम समय बचा है. अब पाकिस्तान की टीम 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले में उतरेगी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में उलटफेर! एशियन गेम्स से बाबर-शाहीन सहित 5 बड़े खिलाड़ी बाहर, PCB ने फेरा मुंह
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines