Women’s Champions Trophy 2027: मेंस की तरह अब वुमेंस क्रिकेट में भी चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की घोषणा कर दी है. 2027 में टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिली है. अगले साल 14 से खेली जाने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. यह महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल होगा.
हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा नहीं है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों पाकिस्तान की टीम महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से बाहर है?
भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी ने बुधवार, 2 सितंबर को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी भारत करेगा. 14 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम शामिल हैं. पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी. लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में राजनीतिक हस्ताक्षेप के कारण आईसीसी ने श्रीलंका से मेजबानी छीनकर भारत को सौंप दी है.
पाकिस्तान क्यों हुई महिला चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर?
अब सबके मन में यही सवाल है कि आखिरी आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण में पाकिस्तान की टीम क्यों नहीं खेल रही है. दरअसल, महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में आईसीसी टी20 रैंकिंग की टॉप-6 टीमों को ही जगह मिली है. 6 जुलाई 2026 तक इसकी कटऑफ डेट रखी गई थी. इस टूर्नामेंट के लिए मेजबान टीम के अलावा, टॉप-5 टीमों को एंट्री मिलनी थी. लेकिन पाकिस्तान की टीम कटऑफ डेट तक टॉप-6 से बाहर थी.
टूर्नामेंट के घोषणा के बाद भी पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-6 बाहर ही है. यही वजह है कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है. पाकिस्तान के अलावा, बांग्लादेश की टीम भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है.
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर नहीं, एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, सामने आया बड़ा अपडेट
28 फरवरी को होगा फाइनल
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 टी20 फॉर्मेट में खेल जाएगा, जिसमें कुल 6 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जहां सभी टीमें 1-1 बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी. लीग स्टेज में प्रत्येक टीम 3-3 मुकाबले खेलेंगी. अतं में लीग स्टेज की टॉप-2 टीमों के बीच 28 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2025 पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- IND W vs HKC W Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-हांगकांग एशिया कप मुकाबला? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines