---विज्ञापन---

6 छक्के और 1 चौका… 38 की उम्र में सुनील नरेन ने बल्ले से मचाया कोहराम, तूफानी फिफ्टी ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

Sunil Narine: कैरेबियन प्रीमियम लीग 2026 में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बार फिर कमाल का खेल दिखाया. नरेन ने बारबाडोस के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा. इससे पहले उन्होंने विकेट भी चटकाए. नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

---विज्ञापन---

CPL 2026, Sunil Narine: कैरेबियन प्रीमियम लीग 2026 के 19वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ने 128 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे नाइट राइडर्स ने सिर्फ 14.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर शानदार जीत दर्ज की.

नाइट राइडर्स की इस जीत के हीरो वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन रहे, जिन्होंने मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. नरेन ने पहले गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किया और फिर फिर बल्ले से सिर्फ 33 गेंदों पर 55 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

---विज्ञापन---

सुनील नरेन ने पहले गेंद से बरपाया कहर

इस मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बारबाडोस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 127 रन बना सकी. बारबाडोस की ओर से जैकरी कार्टर ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, जबकि कप्तान क्रिस ग्रीन ने 27 रन बनाए. टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका.

नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बारबाडोस के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया. नरेन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए. इतना ही नहीं, उन्होंने शुरुआती दो ओवर में महज 1 रन खर्च किया. उनके अलावा, कीरोन पोलार्ड ने 2 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटके.

---विज्ञापन---

फिर बल्ले से मचाया कोहराम

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. नरेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने बारबाडोस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 28 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. नरेन ने 33 गेंदों पर 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और एक चौका लगाया.

नरेन की इस पारी के दम पर नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 14.5 ओवर में ही 3 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया. उनके अलावा, कॉलिन मुनरो ने 37 रन, जबकि कप्तान निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड ने 12-12 रनों का योगदान दिया. यह नाइट राइडर्स की इस सीजन 5 मैचों में दूसरी जीत रही. टीम की इन दोनों जीत में नरेन ने अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जो रूट ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को पछाड़ बने टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

First published on: Aug 29, 2026 10:34 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola