Babar Azam breaks Chris Gayle T20 Record : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का खास महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दरअसल यह रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का है। यह रिकॉर्ड पहले क्रिस गेल के नाम था। मगर अब बाबर आजम ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि बाबर आजम इस समय पाकिस्तान प्रीमियर लीग 2024 में खेल रहे हैं। वह इस समय पेशावर जालमी के कप्तान भी हैं। बाबर आजम ने यह खास रिकॉर्ड 21 फरवरी को कराची किंग्स से खिलाफ खेलते हुए बनाया।
बाबर ने बनाया महारिकॉर्ड
पाकिस्तान प्रीमियर लीग में खेलते हुए बाबार आजम ने 21 फरवरी को कराची किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 51 गेंदों पर 72 रन की आतिशी पारी खेली। बाबर की इस रिकॉर्ड पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। जिसके बाद वह फटाफट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने यह आंकड़ा 281 मैच की 271 पारियों में पूरा किया है। वहीं क्रिस गेल को इस आंकड़े के छूने के लिए 285 पारियां खेलनी पड़ी थीं।
विराट नंबर तीन पर खिसके
टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। विराट कोहली ने टी20 में 10 हजार रन 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। जिसके लिए विराट कोहली को 299 पारियां खेलनी पड़ी थीं। जिसके बाद अब यह दिग्गज बल्लेबाज इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं आपको बता दें कि विराट कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में अभी तक कुल 11994 रन हो चुके हैं और उन्हें इस फॉर्मेट में 12 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए मात्र 6 रन और बनाने हैं।
ये भी पढ़ें- AUS vs NZ : टिम डेविड ने आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, चौका मारकर ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत
टी20 में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम
वेस्टइंडीज के विस्फोटक दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। दुनिया की हर क्रिकेट में लीग में खेलने वाले क्रिस गेल ने इस फॉर्मेट में कुल 14565 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं। गेल ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 463 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल का रहा है।बता दें कि उन्होंने टी20 में 14565 रन 144.75 के स्ट्राइक रेट से पूरे किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines