चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव, नए बॉलिंग कोच की एंट्री

Pakistan Cricket Team: साउथ अफ्रीका के साथ खेली टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम में नए स्पिन बॉलिंग कोच की एंट्री हुई है।

Pakistan Cricket

Pakistan Cricket

Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

विज्ञापन

अब्दुर रहमान कोचिंग स्टाफ में शामिल

साउथ अफ्रीका के बाद अब पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। इस सीरीज का आगाज 17 जनवरी से होगा। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अब्दुर रहमान पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से ठीक पहले कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। अब्दुर रहमान पहले भी कोचिंग में काम कर चुके हैं, लेकिन नेशनल लेवल पर यह पहली बार है जब वे पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने घरेलू सेटअप में काम किया था और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के सेटअप का भी हिस्सा थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुल्तान की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहीं पर अब्दुर की विशेषज्ञता पाकिस्तान टीम के काम आ सकती है। अब्दुर रहमान ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 99 विकेट चटकाए थे। अब अब्दुर इस टेस्ट सीरीज के दौरान के दौरान साजिद खान और अबरार अहमद जैसे युवा स्पिनरों को काफी मदद करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है। कप्तान और कोच बदलने के बाद भी टीम का प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 2-0 की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट ने टेस्ट टीम को नया स्पिन गेंदबाजी कोच देने का फैसला किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ