हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC खिताब जीतते ही मालामाल होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! PCB ने किया 500% बोनस का ऐलान

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए अपने खिलाड़ियों को मालामाल करने की घोषणा की है. लेकिन खिलाड़ियों को मालामाल होने के लिए आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जीतना जरूरी है. क्या है पूरा मामला आइए समझते हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

Pakistan Cricket Board: साल 2017 में पाकिस्तान ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. इसके बाद पाकिस्तान एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है. टीम आईसीसी ट्रॉफी में अक्सर निराशाजनक प्रदर्शन करती है. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए अपने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है. पीसीबी ने बड़ी घोषणा की है.

पीसीबी का बड़ा ऐलान

हाल ही में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मसार होना पड़ा. बांग्लादेश ने अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान को 2-0 से पीटा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब पीसीबी ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्तान आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है तो टीम के सभी खिलाड़ियों को 500 प्रतिशत का बोनस मिलेगा. इसके अलावा अगर पाकिस्तान एशिया कप पर कब्जा जमाती है तो सभी खिलाड़ियों को 300 प्रतिशत का बोनस मिलेगा.

इसके अलावा पाकिस्तान ने भी भारत के राह पर चलना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान अब अपने टेस्ट खिलाड़ियों को अधिक पैसे देगी. भारत ने भी इससे पहले अपने टेस्ट खिलाड़ियों को ज्यादा पैसे देने की घोषणा की थी. वहीं अब पाकिस्तान ने भी भारत के नक्शे कदम पर चलना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. मौजूदा स्थिति को देखें तो टीम का आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 की रेस में काफी पीछे है. पाक का WTC में पहुंचना काफी कठिन है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भी बनाई अलग कैटेगरी

पाकिस्तान ने क्रिकेट में सुधार करने के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किए हैं. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को A कैटेगरी में शामिल किया जाएगा. इसके लिए सीमित ओवर के कोच माइक हेसन और रेड बॉल क्रिकेट कोच सरफराज अहमद की अगुवाई में पूरा प्लान तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फातिमा सना ने रचा इतिहास, इस लीग में खेलने वाली बनीं पहली पाकिस्तानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola