Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अचानक से बड़ा फैसला लेते हुए एक बड़े टूर्नामेंट को सस्पेंड कर दिया है। इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्यों रद्द किया है, इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। बोर्ड के इस फैसले से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी और टीम प्रबंधन हैरान हैं। बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस टूर्नामेंट को सस्पेंड करने की जानकारी दी।
कौन से टूर्नामेंट को किया सस्पेंड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल जूनियर चैंपियनशिप को सस्पेंड किया है। अंडर-19 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप का आगाज 10 सितंबर को ही हुआ था। पहले दिन के खेल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीमों और अधिकारियों को जानकारी दी कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन बाद में बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसे सस्पेंड करने का ऐलान किया।
पीसीबी ने अपनी प्रेस रिलीज में इस फैसले के बारे में सिर्फ इतना ही बताया है कि इसे टाली न जा सकने वाली परिस्थितियों के चलते सस्पेंड किया जा रहा है।
मिली थी खूब शिकायतें
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को इस टूर्नामेंट में चयन संबंधी काफी शिकायतें मिली थीं। इसमें अधिकतर शिकायतें ऐसी थी कि अधिक उम्र वाले खिलाड़ी फर्जी दस्तावेज के आधार पर इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। बड़े पैमाने पर मिली शिकायत के बाद पीसीबी चीफ ने इस टूर्नामेंट को पहले दिन के खेल के बाद रोक दिया।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया टीम की बेइज्जती! सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं मिली ‘कटोरी’
पीसीबी ने खूब किया था खर्च
इस टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही थीं। इनकी तैयारियों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खूब पैसा खर्च किया था। इन खिलाड़ियों को किट और दैनिक भत्ते के अलावा भोजन, आवास और परिवहन का खर्च भी दिया गया था। इनका चयन पीसीबी ने अपने नियुक्त किए गए कोच के जरिए कराया था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद थी कि इस टूर्नामेंट से कई प्रतिभाएं निकलेंगी, जिनको ट्रेंड कर सीनियर टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय महिला अंडर-19 टूर्नामेंट को भी इसी टूर्नामेंट के साथ स्थगित कर दिया है, जो 16 सितंबर से शुरू होने वाली थी।
ये भी पढ़ें;- 4,4,6,6…ट्रेविस हेड ने सैम करन की निकाली हेकड़ी, एक ओवर में कूटे इतने रन; देखें वीडियो
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
39 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines