Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस साल चैंपियंस लीग कराने का फैसला लिया है। ये पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, जोकि 12 से 29 सितंबर तक फैसलाबाद में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के शीर्ष के 150 क्रिकेट खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को 5 टीमों में बांटा है। हर टीम के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक मेंटोर भी नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही एक दिग्गज खिलाड़ी का गुस्सा पीसीबी पर फूट पड़ा है।
लगाया अन्याय और पक्षपात का आरोप
पाकिस्तान टीम से बार चल रहे दिग्गज बल्लेबाज अहमद शहजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने अगले महीने होने वाली इस चैंपियंस कप के लिए अपना नाम वापस ले लिया। अहदम शहजाद ने पीसीबी पर अन्याय और पक्षपात का आरोप लगाया। अहमद शहजाद ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए 2019 में टी20 मैच खेला था। उसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं।
क्या बोले अहमद शहजाद
अहमद शाहजाद ने चैंपियंस कप से अपना नाम वापस लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने भारी मन से घरेलू क्रिकेट चैंपियंस कप में नहीं खेलने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पक्षपात, झूठे वादे और घरेलू क्रिकेट के प्रति अन्याय पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जिस समय पाकिस्तान महंगाई, गरीबी और भारी बिजली बिल से जूझ रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कुछ नहीं करने वाले मेंटरों पर पांच मिलियन की रकम बर्बाद कर रहा है। मौजूदा टीम में उन असफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर रहा है, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
अहमद शहजाद ने आगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दावा करता है कि उनके पास क्रिकेट टीम की सर्जरी करने के लिए उपकरण यानि रिप्लेस करने के लिए खिलाड़ियों का पूल नहीं है। ये घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों का बहुत बड़ा अपमान है। एक पाकिस्तानी क्रिकेटर होने के नाते वो ऐसे सिस्टम को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें;- चार ओवर, चार मेडन और एक विकेट…अब इस दिग्गज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास
इन दिग्गजों को बनाया गया मेंटोर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से पहली बार चैंपियंस कप का आयोजन किया जा रहा है। इस घरेलू क्रिकेट में पाकिस्तान के शीर्ष के 150 क्रिकेटर मैच खेलते हुए नजर आएंगे। पीसीबी ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों का मेंटोर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिस्बाह उल हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद, वकार युनूस और शोएब मलिक को नियुक्त किया है। ये पांचों दिग्गज घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान
ये भी पढ़ें;- भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख तय, 18 सदस्यीय टीम घोषित, दिग्गजों को आराम
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines