क्रिकेट स्टेडियम में नहीं होगा इन प्रोडक्ट का प्रचार! मंत्रालय कर रहा विचार

Tobacco Ads Ban In Stadiums: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कमाई को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही बीसीसीआई से बातचीत करके कुछ प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों के प्रचार पर रोक लगवा सकता है।

Tobacco Ads ban In Stadiums

Tobacco Ads ban In Stadiums

Tobacco Ads Ban In Stadiums: अक्सर देखा गया है क्रिकेट स्टेडियम में तंबाकू के काफी सारे विज्ञापनों का प्रचार किया जाता है। लेकिन अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय क्रिकेट स्टेडियमों में होने वाले तंबाकू विज्ञापनों के प्रचार पर रोक लगाने की प्लानिंग कर रहा है। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से बातचीत करने वाला है।

विज्ञापन

ICMR और वाइटल स्ट्रैटेजीज की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICMR और वाइटल स्ट्रैटेजीज द्वारा बताया गया कि साल 2023 में धूम्रपान और तंबाकू के 41 फीसदी विज्ञापन वनडे विश्व कप के आखिरी 17 मैचों के दौरान ही दिखा दिए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से स्टेडियमों में तंबाकू के विज्ञापन दिखाने पर रोक लगाने को कह सकता है। इसके अलावा जो अभिनेता इलायची के नाम पर तंबाकू का प्रचार करते हैं उन पर भी रोक लगाई जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

युवाओं को आकर्षित करते हैं ऐसे विज्ञापन

लाइव मिंट को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि भारत का युवा काफी मात्रा में क्रिकेट मैच देखता है, तो वहीं मैच के दौरान कई सेलिब्रिटी के तंबाकू के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। जो काफी हद तक युवाओं को आकर्षित करते हैं। इसको लेकर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी लगातार बीसीसीआई के संपर्क में बने हुए हैं। जल्द ही इसको लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल मैचों के दौरान भी तंबाकू के विज्ञापन दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ