हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत की बराबरी करना हमारी…' टीम इंडिया की तारीफ में पाकिस्तान के हेड कोच ने पढ़े कसीदे, मानी बादशाहत

Asian Games 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है. हेसन ने कहा है कि भारतीय टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक बेंचमार्क है और उसकी बराबरी करना पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती है.

विज्ञापन
पाकिस्तान के हेड कोच ने की टीम इंडिया की तारीफ (PIC Credit - X)

Pakistan Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती है और वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का दबदबा देखने को मिलता है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने भी भारत की बादशाहत को माना है और टीम इंडिया की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है. हेसन ने कहा है कि भारतीय टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक बेंचमार्क है और उसकी बराबरी करना पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती है. साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान की संभावित भिड़ंत पर भी प्रतिक्रिया दी है.

भारत एक बेंचमार्क है – माइक हेसन

एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होने से पहले कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया. क्रिकइंफो के मुताबकि, हेसन ने कहा, “इस समय व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत एक बेंचमार्क है और हमारा चैलेंज उनके स्तर तक पहुंचना है.” साथ ही उन्होंने कहा कि अगर एशियन गेम्स में भारत से मुकाबला होता है तो पाकिस्तान उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा.

हेसन ने कहा, “हम जितना हो सके उतनी अच्छी तैयारी कर रहे हैं और अगर हमें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, तो हम निश्चित रूप से उन पर प्रेशर डालेंगे, जैसा हम एशिया कप के फाइनल में कर पाए थे. अभी और फाइनल खेलने से पहले दोनों टीमों के लिए बहुत क्रिकेट खेला जाना है, इसलिए हम बहुत आगे नहीं बढ़ रहे हैं.”

विज्ञापन

एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. भारत और पाकिस्तान को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है और दोनों ही टीमें 28 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करने मैदान पर उतरेगी. यानी ग्रुप स्टेज और क्वार्टर फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच कोई मुकाबला नहीं होगा. क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद भी दोनों टीमों को सेमीफाइनल में अलग-अलग टीमों से भिड़ना होगा.

ऐसे में फाइनल यानी गोल्ड मेडल मुकाबले में ही भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीतने होंगे. अगर कोई एक टीम अपना सेमीफाइनल हारी तो फिर एक टीम गोल्ड मेडल के लिए लड़ेगी और एक टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए सेमीफाइनल हारने वाली टीम से भिड़ेगी. अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल हारती हैं तो फिर दोनों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- RCB को पहली बार चैंपियन बनाने वाले ल्यूक विलियम्स बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, WPL 2027 में करेंगे नई शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड

विज्ञापन

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मोकिम, उस्मान खान (विकेटकीपर).

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबिन दास पर लगा दुष्कर्म का आरोप, क्लब ने किया क्रिकेट खेलने से ‘बैन’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola