Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 सुपर-4 के लिए पाकिस्तान टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। पाकिस्तान ने 10वें मैच में यूएई को हराकर सुपर-4 का टिकट हासिल किया है। यूएई के खिलाफ पाकिस्ताान की बल्लेबाजी तो कुछ खास नहीं रही लेकिन गेंदबाजी में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 146 रन बनाए थे, जिसके जवाब में यूएई की टीम 105 रनों पर ही सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी से पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा थोड़े निराश दिखे। मैच में पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ भी पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी।
मैच के बाद क्या बोले सलमान आगा?
यूएी पर 41 रनों से जीत हासिल करने के बाद सलमान आगा ने कहा “हमने काम पूरा कर लिया, लेकिन हमें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाज़ी करनी थी। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी नहीं की है। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते, तो हम 170-180 रन तक पहुंच सकते थे।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सुपर-4 में अब इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल
आगे उन्होंने कहा कि “शाहीन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी में सुधार हुआ है। अबरार का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह हमें मैचों में वापस ला रहे हैं। हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो हम किसी भी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।”
सुपर-4 में भारत के साथ होगा मुकाबला
अब एशिया कप 2025 में एकबार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। सुपर-4 में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले राउंड मैचों में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। इस मैच को टीम इंडिया ने जीत लिया था। वहीं पाकिस्तान से पहले टीम इंडिया का तीसरा मैच ओमान के साथ होगा। 19 सितंबर को ये मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:-PAK vs UAE: 2 गेंदबाजों ने निकाली पाक बल्लेबाजी की हवा, विकेटों की झड़ी लगाकर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
1 hr ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
1 hr agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
3 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
4 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
5 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines