PAK vs UAE: 2 गेंदबाजों ने निकाली पाक बल्लेबाजी की हवा, विकेटों की झड़ी लगाकर मचाया तहलका

Asia Cup 2025 PAK vs UAE: पाकिस्तान की एक बार फिर से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली है। यूएई के 2 गेंदबाजों ने मिलकर पाकिस्तान की आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

PAK vs UAE Asia Cup 2025

PAK vs UAE Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 PAK vs UAE: एशिया कप 2025 के 10वें मैच में यूएई के खिलाफ एकबार फिर से पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की पोल खुल गई। टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी सैम अयूब एकबार फिर से बिना खाता खोले आउट हुए। यूएई के 2 गेंदबाजों ने अकेले पूरी पाकिस्तान टीम की हेकड़ी निकाल दी। पाकिस्तान के बल्लेबाज इन गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए तरसते दिखे। इन दोनों यूएई के गेंदबाजों ने मिलकर 7 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

जुनैद सिद्दीकी और सिमरनजीत सिंह की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां ने 36 गेंदों पर सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान फखर ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 14 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

विज्ञापन

यूएई की तरफ से जुनैद सिद्दीकी और सिमरनजीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जुनैद ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा सिमरनजीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पाकिस्तान की आधी से ज्यादा टीम को आउट किया।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी ने बचाई पाक की लाज

19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन था। इसके बाद आखिरी ओर में शाहीन अफरीदी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के स्कोर को 146 तक पहुंचाया। शाहीन आखिरी ओवर में 18 रन बनाए थे। जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज इस मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने एकबार फिर से टीम को निराश किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ