हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अचानक टीम होटल से फरार हुआ ये खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026 के खत्म होने के बाद एक पाकिस्तान के खिलाड़ी की घटिया हरकत सामने आई है. खेलों के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाज अचानक टीम होटल से फरार हो गया. इससे पहले भी कई पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं.

विज्ञापन
Pakistani Boxer Qudratullah (PIC Credit- AI)

Commonwealth Games 2026, Pakistani Boxer Qudratullah: पाकिस्तान को एक बार फिर दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा है. स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह अचानक टीम होटल से फरार हो गया, जिससे पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर विवादों में घिर गया है.

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े इंटरनेशनल इवेंट में पाकिस्तान के मुक्केबाज के गायब होने की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विदेश में रुक जाने या भाग जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं.

टीम होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी मुक्केबाज

पाकिस्तान ओलंपिक संघ (POA) से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, कुदरातुल्लाह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने भार वर्ग के मुकाबले पूरे करने के बाद टीम होटल से अचानक गायब हो गए. हैरानी की बात यह रही कि उनका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, इसके बावजूद वह चकमा देकर होटल छोड़ने में सफल रहे. कुदरातुल्लाह को रविवार (2 अगस्त) को घर लौटना था, लेकिन वह टीम के स्कॉटलैंड से निकलने से लगभग 6 घंटे पहले ही लापता हो गया. होटल की लॉबी में जब वह टीम के साथ नजर नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन के लिए इस तरह का पहला मामला नहीं है. इससे पहले 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पाकिस्तान के मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान भी टीम से अलग होकर लापता हो गए थे. उस समय भी दोनों खिलाड़ियों के पासपोर्ट टीम मैनेजमेंट के पास ही थे.

इसके अलावा, विश्व ओलंपिक क्वालिफायर 2024 के दौरान एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहेब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी करंसी और निजी सामान लेकर गायब होने का आरोप लगा था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गंभीर-द्रविड़ नहीं, ये हेड कोच है मोहम्मद शमी का फेवरेट, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर दिया बड़ा बयान

ग्लास्गो से सिर्फ एक पदक के साथ लौटा पाकिस्तान

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. 36 सदस्यीय पाकिस्तानी दल केवल एक ब्रांज मेडल जीत सका, जो महिला मुक्केबाज फातिमा जेहरा ने अपने नाम किया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रहा भारत

वहीं, भारत ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए और मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. भारतीय दल ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते. बॉक्सिंग भारत का सबसे सफल खेलों में से एक रहा, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते. वहीं, एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 16 मेडल अपने नाम किए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रफ्तार नहीं, यह है आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत! इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola