हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! वार्म-अप मैच में चोटिल हुए बाबर आजम, मैदान से जाना पड़ा बाहर

Babar Azam Injury: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोटिल हो गए हैं. बाबर को वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगी है, जिसने टीम की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Babar Azam Injury (PIC Credit - AI)

Babar Azam Injury: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चोटिल हो गए हैं. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है, लेकिन उससे पहले बाबर की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इसी मैच के दूसरे दिन बाबर को चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

बाबर आजम चोट के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट

प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी एक तेज हाफ-पिच गेंद उनके दाहिने हाथ पर जाकर लगी. गेंद अचानक उछली, जिससे बाबर संभल नहीं पाए और चोट लगते ही उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया. गेंद लगने के बाद बाबर दर्द से कहराते नजर आए. टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और बाबर की चोट की जांच की. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लिया और बाबर को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. बाबर की इस चोट ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है.

इंग्लैंड सीरीज से पहले बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन

बाबर आजम की चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है. टीम मैनेजमेंट उनकी चोट की जांच कर रही है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिर्फ सामान्य चोट या सूजन हो और हड्डी को किसी तरह का नुकसान न पहुंचा हो. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में बाबर की फिटनेस पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अगर उनकी चोट गंभीर होती है तो यह टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी की इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट से पहले बाबर फिट हो पाते हैं या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SL Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

शानदार फॉर्म में हैं बाबर आजम

इंग्लैंड रवाना होने से पहले पाकिस्तान की टीम पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबरी पर खत्म करने में सफल रही थी. पाकिस्तान की इस जीत में बाबर आजम ने अहम भूमिका निभाई थी. इस मुकाबले में बाबर ने पहली पारी में 88 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 24 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले तारौबा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 23 रन और नाबाद 58 रन की पारियां खेली थीं. बाबर ने इस दो मैचों की सीरीज में लगातार दो अर्धशतक जड़े और सबसे ज्यादा 193 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. बाबर इस समय शानदार फॉर्म चल रहे हैं. ऐसे में अगर वह चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर होते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा नुकसान साबित होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- CSK के हेड कोच बनने को तैयार डेल स्टेन, सोशल मीडिया पर कर दिया बड़ा इशारा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola