आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स में इस समय हेड कोच का पद खाली है, क्योंकि पिछले ही महीने स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. ऐस में अब सीएसके अपने नए हेड की तलाश में जुट चुकी है. साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अब हेड कोच बनने की ओर इशारा किया है.
डेल स्टेन हैं तैयार
सोशल मीडिया X पर एक फैन ने डेल स्टेन से पूछा कि अगर सीएसके आपसे हेड कोच बनने के लिए संपर्क करती है तो आप उस प्रस्ताव पर विचार करेंगे? इसका जवाब स्टेन ने देते हुए कहां शायद हां. अब स्टेन का जवाब काफी चर्चा में आ गया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में सीएसके का हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर की है. हालांकि इस रेस के लिए कई नामों की लिस्ट सामने आई है, जिन्हें सीएसके हेड कोच का जिम्मा दे सकती है. इनमें ब्रैंडन मैकुलम का भी नाम है.
फ्लेमिंग ने साल 2009 से लेकर साल 2026 तक सीएसके के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई. इस दौरान सीएसके ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता. इसके अलावा 2 बार चैंपियंस लीग पर कब्जा भीजमाया. उन्होंने 18 सालों तक सीएसके के लिए शानदार काम किया. सीएसके के हालिया प्रदर्शन ने फ्लेमिंग पर सवाल खड़े किए थे. आईपीएल 2025 में सीएसके 10वें स्थान पर थी, जबकि आईपीएल 2026 में सीएसके का सफर अंक तालिका में आठवें पायदान पर खत्म हुआ था.
डेल स्टेन ने पहले की थी मांग
जनवरी 2026 में ही डेल स्टेन ने सीएसके के कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव करने की मांग की थी. उन्होंने एबी डिविलयर्स के शो में कहा था कि सीएसके को अपने कोचिंग में बदलाव करने चाहिए. खासतौर पर उन्होंने फ्लेमिंग का नाम लिया था. स्टेन ने ये भी सुझाव दिया था कि फ्लेमिंग को पूरी तरह से हटाए जाने के बजाय उन्हें क्रिकेट डायरेक्टर जैसे पद दिए जा सकते हैं.