बांग्लादेश से हारते ही पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के बाद ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 168 रन ही सिमट गई. यह पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली टेस्ट हार है. इस हार के साथ ही पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है.

Pakistan vs Bangladesh Test

Pakistan vs Bangladesh Test

Pakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान को एक बार फिर बांग्लादेश के के हाथों हार झलनी पड़ी है. शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को मंगलवार (12 मई) को इतिहास में पहली बार बांग्लादेश में किसी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों के अंतर से हराया. 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 168 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. वहीं, इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल, यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार तीसरी टेस्ट हार है. इससे पहले बांग्लादेश ने 2024 में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था. इसी के साथ पाकिस्तान, जिम्बाब्वे के बाद टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश से लगातार 3 मैच हारने वाली दूसरी टीम बन गई है. दिलचस्प बात यह है कि 2024 से पहले तक बांग्लादेश कभी पाकिस्तान को टेस्ट में हरा नहीं पाया था, लेकिन अब टीम ने लगातार तीन मैच में पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

खास बात यह भी रही कि बांग्लादेश की धरती पर पाकिस्तान की यह पहली टेस्ट हार थी. इससे पहले पाकिस्तान ने यहां खेले गए 8 टेस्ट में 7 जीते थे, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था. इस हार के बाद पाकिस्तान की अपने देश में ही खूब आलोचना हो रही है.

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की जगह रोहित या सूर्यकुमार नहीं, इस दिग्गज को बनाओ MI का कप्तान, पूर्व क्रिकेटर ने दी खास सलाह

शान मसूद की कप्तानी पर उठे सवाल

इस हार के बाद शान मसूद की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. 2023 में कप्तान बनने के बाद उन्होंने अब तक 15 टेस्ट मैचों में 11 हार झेली हैं. यह पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के तौर पर संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा हार है. इस मामले में वह इंजमाम-उल-हक की बराबरी पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 31 टेस्ट में 11 हार देखी थीं. सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड अब भी मिस्बाह-उल-हक के नाम है, जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान को 19 टेस्ट में हार मिली थी.

विज्ञापन

विदेशी धरती पर मसूद का रिकॉर्ड और भी खराब रहा है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान अब तक खेले गए सभी छह विदेशी टेस्ट मैच हार चुका है. उनकी चारों जीत घरेलू मैदान पर आई हैं, जिनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो बारिश के कारण मैच के तीसरे और चौथे दिन काफी खेल प्रभावित हुआ. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो के 101 रनों की शानदार पारी की बदौलत पहली पारी में 413 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 240/9 का स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य रखा.

विज्ञापन

हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 163 रन ही बना सकी और बांग्लादेश ने मुकाबला 104 रनों से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान ने आखिरी सत्र में 7 विकेट गंवा दिए. तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. वहीं तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने दो-दो विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में पंजाब किंग्स बार-बार कर रही हैं ये 5 बड़ी गलती, प्लेऑफ की राह हुई और मुश्किल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ