IPL 2026 में पंजाब किंग्स बार-बार कर रही हैं ये 5 बड़ी गलती, प्लेऑफ की राह हुई और मुश्किल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरुआती 7 मैचों में पंजाब किंग्स की टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी थी. 6 मैचों में जीत दर्ज करने के अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. हालांकि उसके बाद अब फ्रेंचाइजी बैक टू बैक 4 मुकाबले हार चुकी है. जिसके कारण ही उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है.

Punjab Kings
1 / 6
Punjab Kings

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम एक समय टेबल में टॉप पर नजर रही थी. अब टीम की स्थिति खराब हो गई हैं. मौजूदा समय में तो टॉप 4 से भी बाहर होने की नौबत आ गई हैं. पंजाब किंग्स की टीम पिछले 4 मुकाबले से कुछ गलतियों को बार-बार दोहरा रही है. अगर कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग ने इन कमियों पर काम नहीं किया, तो टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो सकती है.

विज्ञापन

कैच छोड़ना

कैच छोड़ना 2 / 6

पिछले कुछ मुकाबलों में पंजाब किंग्स की टीम फील्डिंग में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम के लगभग सभी खिलाड़ी बार-बार कैच ड्रॉप कर रहे हैं. इस लिस्ट में शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल का नाम नजर आ रहा है.

विज्ञापन

अच्छी फिनिश नहीं कर पाना

अच्छी फिनिश नहीं कर पाना 3 / 6

फिनिशर के तौर पर पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण भी टीम अच्छे से फिनिश नहीं कर पा रही है. ऐसे में टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है.

मिडिल ऑर्डर का फेल होना

मिडिल ऑर्डर का फेल होना 4 / 6

टॉप 4 तो पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन उसके बाद मार्कस स्टोइनिस और नेहाल वढेरा के बल्ले से बहुत ही कम मौकों पर रन आ रहा है. ऐसे में टीम के लिए मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

खराब गेंदबाजी

खराब गेंदबाजी 5 / 6

गेंदबाजी में भी पंजाब किंग्स की टीम बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही टीम लगभग 3 मैचों में 2 बार 200 से ज्यादा रन लुटा रही है. जिसके कारण भी पंजाब किंग्स की टीम को बैक टू बैक मैचों में हार मिली रही है.

अतिआत्मविश्वास

अतिआत्मविश्वास 6 / 6

शुरुआती 7 मैचों में जब पंजाब किंग्स को एक भी हार नहीं मिली, तो टीम में अतिआत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था. जिसके कारण ही पहले  2 मैचों में टीम को हार मिली. हालांकि अब टीम दबाव में नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन