AUS vs ENG: विल जैक्स ने उड़कर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे हैरान!

Australia vs England: गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने एक हैरतअंगेज कैच पर लपक कर सबको हैरान कर दिया. जैक्स ने शानदार डाइव लगाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टिव स्मिथ का कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Will Jacks

Will Jacks

Australia England 2md Test: ब्रिस्बेन के द गाबा में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू के दो सत्रों तक मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रही थी. इंग्लैंड को 334 पर समेटने के बाद कंगारू टीम एक मजबूत बढ़त की ओर बढ़ती नजर आ रही थी. इसी बीच इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने मैदान पर एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देखकर सब दंग रह गए. उनके इस शानदार कैच ने मैच का रुख भी बदल गया और इंग्लैंड ने मैच में वापसी की.

विज्ञापन

विल जैक्स का सुपरमैन कैच

गाबा टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसानी से 200 का आंकड़ा पार कर लिया था. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे और उनके साथ कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाले रखा था. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े. स्मिथ और कैमरुन दोनों का कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन फिर मैच में अचानक ट्विस्ट आया.

विज्ञापन

दरअसल, पारी के 57वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रायडन कार्से ने ग्रीन को बोल्ड किया. उसी ओवर की चौथी गेंद पर विल जैक्स ने स्मिथ का लाजवाब कैच पकड़कर इंग्लैंड की वापसी करा दी. कार्से की शॉर्ट गेंद स्मिथ ने पुल शॉट खेला, जिसे स्क्वायर लेग पर खड़े जैक्स ने एक सुपर डाइव लगाकर लपक लिया. जैक्स ने अपने दाहिने हाथ से हवा में उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग जैक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: गाबा टेस्ट के दौरान मार्नस लाबुशेन ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी 

ऑस्ट्रेलिया को मिली 44 रनों की लीड

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट पर 378 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड पर 44 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. जेक वेदरल्ड (72) और ट्रैविस हेड (33) ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शरुआत दिलाई. इसके बाद वेदरल्ड और मार्नस लाबुशेन ने 65 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया. वहीं, स्टीव स्मिथ ने 61 रन और कैमरून ग्रीन ने 45 रन बनाए. अब मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ