CPL 2026, Saim Ayub Century: वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है. गुरुवार (28 अगस्त) को खेले गए टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 11 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. जमैका किंग्समेन की इस जीत के हीरो पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब रहे, जिन्होंने मैच में तूफानी शतक जड़ा और 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली. बल्ले से शतक लगाने के बाद सैम ने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया. इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सैम अयूब ने जड़ा तूफानी शतक
इस मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमैका किंग्समेन की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 12 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. केसी कार्टी खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि माज सदाकत सिर्फ 2 रन बना सके. इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे सैम अयूब ने पारी को संभालने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया.
सैम ने 58 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेली. यह उनके टी20 करियर का पहला शतक भी रहा. अयूब के अलावा, कप्तान रोवमन पॉवेल ने 21 रन बनाए, जबकि कीमो पॉल ने 25 रन का योगदान दिया. सैम की शतकीय पारी के दम पर जमैका किंग्समेन ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, सेंट किट्स की ओर से नसीम शाह, वानिंदु हसरंगा और ओबेड मैककॉय ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आए 5 अपडेट, संजू सैमसन की हो सकती है वापसी
आंद्रे फ्लेचर का अर्धशतक गया बेकार
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 14 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद आंद्रे फ्लेचर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालने की कोशिश की. फ्लेचर ने 38 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. आखिरी ओवरों में कप्तान जेसन होल्डर और दसुन शनाका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया.
होल्डर ने 34 रन बनाए, जबकि शनाका ने सिर्फ 18 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 35 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, दोनों बल्लेबाज टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. सेंट किट्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी और 11 रनों से मुकाबला हार गई. वहीं, जमैका किंग्समेन की ओर से सैम अयूब ने एक विकेट लिया, जबकि जेडिया ब्लेड्स और हुनैन शाह ने 2-2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन देकर भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया, शुभमन गिल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
24 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
35 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
41 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines