फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, डोपिंग में फंसे खिलाड़ी पर ICC ने लगाया बैन

Mohammad Nawaz: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. ICC ने नवाज के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें 3 महीने के लिए बैन की सजा सुनाई है.

Pakistan Cricket Team (PIC Credit -AI)

Pakistan Cricket Team (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर शर्मसार हुआ है. पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसपर कड़ा एक्शन लेते हुए ICC ने उन्हें 3 महीने के लिए बैन कर दिया है. आईसीसी ने शुक्रवार, 17 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि नवाज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए डोप टेस्ट में दोषी पाए गए हैं, जो भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था और वह पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे.

डोपिंग में फंसे मोहम्मद नवाज पर लगा 3 महीने का बैन

ICC के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मोहम्मद नवाज का डोप टेस्ट किया गया था. यह पाकिस्तान का टूर्नामेंट में पहला ही मैच था. अब पता चला है कि उनके सैंपल में Carboxy-THC मिला है, जो नशीले पदार्थों की श्रेणी में आता है. रिपोर्ट आने के बाद 32 साल के नवाज ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा है कि उन्होंने इस नशीले पदार्थ का सेवन खेल के दौरान नहीं किया था. यह टूर्नामेंट के बाहर की बात है. इसी वजह से एंटी डोपिंग कोड के उल्लघंन का दोषी पाए जाने पर ICC ने नवाज पर 3 महीने का बैन लगा दिया है. यह बैन 1 मई 2026 से लागू होगा.

नवाज की सजा हो सकती है कम

मोहम्मद नवाज ने सजा स्वीकार करने के साथ रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के लिए भी हामी भरी दी है, जिसके बाद उनका प्रोविजनल सस्पेंशन हटा दिया गया है. वहीं, अगर नवाज आईसीसी के हिसाब से सब्सटेंस ऑफ अब्यूज रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा करते हैं तो उनकी सजा सिर्फ एक महीने की हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? संन्यास की अटकलों के बीच बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

नवाज के करियर से हटा दिए जाएंगे रिकॉर्ड

आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार, 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से लेकर 1 मई 2026 तक के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है. यानी इस दौरान नवाज ने जो भी रन बनाए या विकेट लिए वह उनके करियर के आंकड़ों से हटा दिए जाएंगे. नवाज ने इस अवधि के दौरान कुल 7 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए और 7 विकेट चटकाए हैं. साथ ही चार कैच भी पकड़े थे. लेकिन अब ये रिकॉर्ड्स उनके करियर से हटा दिए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ