2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? संन्यास की अटकलों के बीच बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान
Rohit Sharma: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच उनके बचपन के कोच का बड़ा बयान सामने आया है.
Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बना सके. रोहित स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. वहीं, हिटमैन के पवेलियन लौटने के साथ ही उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज का तीसरा वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने बड़ा बयान दिया है.
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी मैच?
39 वर्षीय रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैचों में कुल 37 रन बनाए. रोहित ने पहले मैच में 11 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 26 रन बनाए. लगातार खराब प्रदर्शन ने रोहित के करियर पर सवाल खड़ा कर दिया है. भारतीय टीम इस वक्त 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि रोहित इस योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं.
इसी बीच ABP से बातचीत में जब रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड से पूछा गया कि ऐसी अटकलें हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं. इस बारे में आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेलें. मेरी बस यही इच्छा है कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करें."
वहीं, MyKhel से बातचीत में रोहित के बचपन के कोच ने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि रोहित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, अगर ऐसा होता तो वह संन्यास ले चुके होते. लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और उनके बारे में बहुत चर्चा है. लेकिन मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के लिए 100 प्रतिशत योग्य हैं."
'रोहित को फिटनेस साबित करने के जरूरत नहीं'
स्पोर्टस्टार के मुताबिक, लाड ने कहा, “एक कोच होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है. वह वनडे विश्व कप जीतना चाहते हैं. मैंने उनसे बात की है और वह अपने करियर को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है. उम्र के बावजूद, वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं.”
ऐसे में अब सबकी नजरें रविवार, 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच पर टिकी हैं, जो रोहित के करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है.
Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बना सके. रोहित स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. वहीं, हिटमैन के पवेलियन लौटने के साथ ही उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज का तीसरा वनडे मैच रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने बड़ा बयान दिया है.
---विज्ञापन---
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी मैच?
39 वर्षीय रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैचों में कुल 37 रन बनाए. रोहित ने पहले मैच में 11 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 26 रन बनाए. लगातार खराब प्रदर्शन ने रोहित के करियर पर सवाल खड़ा कर दिया है. भारतीय टीम इस वक्त 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि रोहित इस योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं.
इसी बीच ABP से बातचीत में जब रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड से पूछा गया कि ऐसी अटकलें हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं. इस बारे में आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेलें. मेरी बस यही इच्छा है कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करें.”
---विज्ञापन---
Q: There is speculation that Rohit could be playing his last match at Lord's. What would you say about that? [ABP]
Rohit Sharma's Childhood Coach said "I personally want Rohit to play until 2027 World Cup. That's my only wish to see Rohit representing India in 2027 WC". pic.twitter.com/27cULfCoxK
वहीं, MyKhel से बातचीत में रोहित के बचपन के कोच ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि रोहित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, अगर ऐसा होता तो वह संन्यास ले चुके होते. लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और उनके बारे में बहुत चर्चा है. लेकिन मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के लिए 100 प्रतिशत योग्य हैं.”
‘रोहित को फिटनेस साबित करने के जरूरत नहीं’
स्पोर्टस्टार के मुताबिक, लाड ने कहा, “एक कोच होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है. वह वनडे विश्व कप जीतना चाहते हैं. मैंने उनसे बात की है और वह अपने करियर को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है. उम्र के बावजूद, वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं.”
---विज्ञापन---
ऐसे में अब सबकी नजरें रविवार, 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच पर टिकी हैं, जो रोहित के करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? संन्यास की अटकलों के बीच बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.