Pakistan-Afghanistan War 2025: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रही सीजफायर उस समय खत्म हुई जब पाक सेना ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया. इस हमले में 3 अफगानिस्तान के क्रिकेटर सहित कुल 8 लोगों की मौत हुई है. वहीं इस हमले में 7 लोग घायल भी हैं. पाकिस्तानी हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया. अब राशिद खान और मोहम्मद नबी के साथ ही साथ टॉप अफगानी खिलाड़ी इस पाकिस्तानी कायराना हमले पर भड़के हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पाकिस्तान पर बुरी तरह से भड़के राशिद खान
इस पाकिस्तानी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अफगानिस्तान के सुपरस्टार खिलाड़ी राशिद खान ने कहा, ‘अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है. यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे. नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है. ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्य मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए. अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूँ. मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूँ, हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए.’
मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी ने भी प्रतिक्रिया
अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह घटना न केवल पक्तिका के लिए बल्कि पूरे अफगान क्रिकेट परिवार और पूरे राष्ट्र के लिए एक त्रासदी है.’ वहीं टीम के तेज गेंदबाज फहलहक फारूकी ने भी फेसबुक पर लिखा कि, ‘इन उत्पीड़कों द्वारा निर्दोष नागरिकों और हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों का नरसंहार एक जघन्य, अक्षम्य अपराध है.’
विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस हमले पर कहा, ‘हमें यह खबर बहुत दुःख के साथ मिली कि पक्तिका प्रांत के अरघुन जिले में हमारे देश के कई खिलाड़ी हमारे देश के निर्दयी दुश्मनों द्वारा शहीद हो गए. मैं महान ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में जगह प्रदान करें और सर्वशक्तिमान ईश्वर हमारे देश के दुश्मनों का सबक सिखाए आमीन, हे संसार के पालनहार. यह पोस्ट शोक संदेश और पीड़ितों के लिए प्रार्थना है, जो देश के खिलाड़ी थे, जो पक्तिका प्रांत के अरघुन जिले में एक घटना में मारे गए.’
ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War 2025: कौन हैं अफगानिस्तान के वो 3 खिलाड़ी? जिनकी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में हुई मौत
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines